6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्दनाक मौत! तीन सौ फीट तक सात बार पलटी गाड़ी, उछल कर 70 फिट दूर केर के झाड़ में फंसा युवक

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

नागौर

image

Dinesh Saini

Oct 04, 2018

Accident

नागौर/मौलासर। मौलासर कस्बे में बीती रात चुगनी रोड पर जीप पलटने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि हादसे में चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार खुनखुना थाना इलाके के ग्राम खरेश निवासी गोपाल उम्र 40, पुत्र मालचंद भार्गव अपने चाचा के लडक़े अमित भार्गव के साथ बोलेरो गाड़ी से अपने ससुराल निमोद आया हुआ था। बुधवार देर रात ससुराल निमोद से वापस गांव खरेश जा रहे थे। इस दौरान मौलासर से निकले ही थे कि अलखपुरा के करेवाला तालाब में एक विकट मोड़ पर चालक का गाड़ी से सन्तुलन बिगड़ गया। इस दौरान गाड़ी सडक़ से नीचे उतर गई और करीब तीन सौ फीट तक सात बार पलटी खाते हुए पलट गई।

गाड़ी की रफ्तार से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाड़ी कितनी रफ्तार में थी। यही नहीं मृतक हादसे के दौरान उछल कर करीब 70 फिट दूर एक केर के झाड़ में जाकर फंस गया। जिसको पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर काफी तलाश किया। रात को पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सोमाणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। जिसका गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। वहीं हादसे में मामूली घायल हुई चालक अमित 25 पुत्र बालकिशन भार्गव को प्राथमिक उपचार के बाद छुटी दे दी गई।

वहीं इधर... तेज रफ्तार बस ने राहगीर बुजुर्ग महिला को कुचला, मौत
जयपुर। आगरा रोड पर एक तेज रफ्तार बस ने सडक़ पार रही बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोडकऱ भाग निकला। मौके पर पहुंच कर कानोता थाना पुलिस ने बस को जब्त कर थाने पर खड़ा करवा दिया। पुलिस के अनुसार, लखेसरा निवासी पचास वर्षीय भंवरी देवी शाम को बगराना दुकानदार से साड़ी बदलवाने आई थी। वापस लौटने के दौरान बगराना में एक तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया।