
नागौर रालोपा उम्मीदवार
नागौर। विधानसभा चुनाव-208 को लेकर भरे गए नामांकनों की जांच के बाद राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के प्रदेश के 17 जिलों में 63 उम्मीदवार मैदान में हैं।
इनमें भाजपा- कांग्रेस के बागी सहित कई मजबूत उम्मीदवार चुनावी मुकाबले को कहीं त्रिकोणीय तो कहीं चतुष्कोणीय बना रहे हैं।
पार्टी के महासचिव मनीष चौधरी ने बताया कि हनुमानगढ़ में 2, बीकानेर में 6 चूरू में 2, झुंझुनूं में 4, सीकर में 3, जयपुर में 10, अलवर में 3, भरतपुर में 2, करौली में 2, दौसा में एक, अजमेर में 2, नागौर में 5, पाली में 2, जोधपुर में 4, बाड़मेर में 7, चितौडग़ढ़ में 2, राजसमन्द में एक, भीलवाड़ा में 2 तथा कोटा में 2 उम्मीदवार मैदान में हैं।
कांग्रेस और भाजपा दोनों के पास टिकट कटने से बगावत पर उतरे अपनों से 'डील' का गुरुवार को आखिरी दिन है। दोनों ही दलों ने बुधवार को पूरा दिन बगावती नेताओं से बातचीत करके उनकी मान मनौवल का प्रयास किया। किसी को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय तो किसी को मुख्यमंत्री आवास बुलाकर समझाया गया। बताया जाता है कि भाजपा के 9 व कांग्रेस के 18 बागी बैठने को राजी हो गए हैं।
Updated on:
22 Nov 2018 08:40 am
Published on:
22 Nov 2018 08:38 am
