8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंह देखने से पहले ही बेटी के सिर से उठा पिता का साया, छाई शोक की लहर

Nagaur News : खजवाना रोड़ अमर बकरा ठाट के पास सड़क हादसे ने दूधमुंही बच्ची के सिर से पिता का साया छीन लिया, वहीं मां के बुढ़ापे का सहारा व पत्नी का सुहाग छीनने के साथ ही पांच बहनों की राखी उजाड़ दी।

2 min read
Google source verification

Nagaur News : कुचेरा (नागौर)। खजवाना रोड़ अमर बकरा ठाट के पास सड़क हादसे ने दूधमुंही बच्ची के सिर से पिता का साया छीन लिया, वहीं मां के बुढ़ापे का सहारा व पत्नी का सुहाग छीनने के साथ ही पांच बहनों की राखी उजाड़ दी। सड़क हादसे में रानूराम की मौत की सूचना ने गाजू गांव को शोकसंतृप्त कर दिया। रानूराम की अचानक सड़क हादसे में मौत से हर कोई स्तब्ध था। सोमवार को अन्तिम संस्कार में शामिल लोगों के आंसू रोके नहीं रुक रहे थे। सुबह जब कुचेरा सीएचसी से शव गाजू पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया, जिसे देख हर किसी की आंखे नम हो गई। बता दें कि गाजू निवासी रानूराम (33) कुचेरा से बाइक पर अपने गांव गाजू लौट रहा था। बकरा ठाट के पास ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। घायल हालत में कुचेरा के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया । वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

चार दिन पहले बेटी का जन्म

ग्रामीणों ने बताया कि रानूराम मुंडेल की पत्नी ने चार दिन पहले बेटी को जन्म दिया है। पत्नी और मासूम बेटी ससुराल बुटाटी में है। मुंह देखने से पहले ही मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया। रानूराम की तीन साल पहले शादी हुई थी। उसकी मौत ने रक्षाबंधन से ठीक 20 दिन पहले 5 बहनों का इकलौता भाई दुनिया से चले जान से रो-रोकर बुरा हाल है। पिता का करीब दो वर्ष पूर्व निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें : बड़ा हादसा: खाई के पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, दो परिवारों में छाया मातम

छीन गया मां के बुढ़ापे का सहारा

रानूराम की करीब तीन साल पहले शादी हुई थी। चार दिन पहले उनके घर बच्ची का जन्म हुआ था। जिन्दगी सुख से चल रही थी, लेकिन हादसे से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी का सुहाग छीन गया तो बूढी मां का बुढ़ापे का सहारा।