11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान पत्रिका चेंजमेकर अभियान- महिला शक्ति बदलेगी तो देश अपने आप बदल जाएगा

राजनीति को स्वच्छ बनाने के लिए महिला शक्ति को जागरूक होना पड़ेगा

2 min read
Google source verification
nagaur news

patrika changemaker campaign

मौलासर. राजस्थान पत्रिका की ओर से वर्तमान राजनीति को स्वच्छ बनाने के लिए शुरू किए गए स्वच्छ करें राजनीति चेंजमेकर बदलाव के नायक महाअभियान के तहत बुधवार को मौलासर के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में महिलाओं की बैठक आयोजित की गई। करीब 52 महिलाओं ने राजनीति को स्वच्छ बनाने, राजनीति में महिलाएं अपनी भागीदारी को बराबर निभाने व भ्रष्ट व झूठ बोलने वाले नेता लोगों का विरोध करने आदि का संकल्प लिया। ज्योति गौड़ ने कहा कि राजनीति गंदी नही है, राजनीति करने वाले गंदे हैं। उन्होंने कहा जिस प्रकार महिलाएं अपने घर के विकास को लेकर घर को स्वच्छ व सुन्दर बनाए रखती हैं ठीक उसी प्रकार देश के विकास के लिए भी स्वच्छ राजनीति में भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि महिलाओं को अपने हक के लिए बिना किसी दबाव के आगे आना चाहिए। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षका विमला चौधरी ने कहा कि राजनीति को स्वच्छ बनाने के लिए महिला शक्ति को जागरूक होना पड़ेगा। महिलाएं जागरूक होगी तभी देश की राजनीति में जनप्रतिनिधि स्वच्छ छवि के जीत कर आएंगे। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि हमें हमारी सोच में बदलाव लाना होगा, महिला शक्ति बदलेगी तो देश अपने आप बदल जाएगा। राजनीति में बदलाव की चर्चा के बाद कार्यक्रम समन्यवक इन्दुदेवी शर्मा ने महिलाओं को शपथ दिलाई।
बैठक में डॉ. निशुकवंर भाटी, डॉ. अनोपकुमारी, सन्तोषदेवी शर्मा, प्रेमलता स्वामी, अन्जू चाहर, एएनएम बिमला चौधरी, अध्यापिका हनुमानी गुलेरिया, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षाधिकारी सीताराम मेहरड़ा, बीईईओ महबूब खां, कीट विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. ममता चौधरी, शस्य विशेषज्ञ डॉ. सुमित्रा बम्बोरिया, किरण सांभरियां आदि महिलाएं मौजूद थी। कार्यक्रम में शिक्षक विनोदकुमार शर्मा, शिक्षिका विमला चौधरी गवाह व सामाजिक कार्यकर्ता धनराज पारीक ने स्टीवर्ड के रूप में सेवाएं दी जबकि शिवप्रकाश शर्मा ने सहयोग किया।


छोटीखाटू. कस्बे के तेरापंथ सभा भवन में गुरुवार को राजस्थान पत्रिका चेंजमेकर अभियान के तहत महिलाओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की समन्वयक अंजुसिंह ने कहा कि आज के समय में महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बहुत जरूरी है। महिला शक्ति सब कुछ कर सकती है, इसलिए वर्तमान राजनीति को स्वच्छ बनाने के लिए हम लोगों को आगे आना है। महिलाओं को अपने देश की राजनीति में बदलाव लाकर स्वच्छ राजनीति युक्त देश का निर्माण करना है, ताकि हमारे देश का भविष्य सुधर सके। राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर अभियान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे देश की राजनीति में बदलाव जरूर आएगा। बाद में बैठक में मौजूद महिलाओं ने स्वच्छ राजनीति में भागीदारी निभाने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान तेरापंथ महिला मण्डल की मंत्री रजनी धारीवाल, सरोज देवी बैताला, अध्यापक राजुराम नायक, भरत भंडारी सहित कई महिलाएं मौजूद थी।