14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डांगावास हत्याकांड: 7 में से एक का समर्पण, एक गिरफ्तार, अब भी 5 की तलाश

( dangawas murder case ) बहुचर्चित डांगावास हत्याकांड ( Dangawas case ) मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ( CBI Team ) ने मंगलवार को जोधुपर ग्रामीण अंचल से एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।

less than 1 minute read
Google source verification

नागौर

image

Abdul Bari

Dec 03, 2019

Dangawas massacre case latest news : dangawas kand latest news

Dangawas massacre case latest news : dangawas kand latest news

मेड़ता सिटी।
बहुचर्चित डांगावास हत्याकांड ( dangawas case ) मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ( CBI team ) ने मंगलवार को जोधुपर ग्रामीण अंचल से एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य आरोपी ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। समर्पण किए गए आरोपी को न्यायालय ने जेल भिजवाया। जबकि सीबीआई गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश करेगी।

अमराराम जाजड़ा को गुजरात से ट्रेस किया गया ( dangawas murder case )


केन्द्रीय अन्वेक्षण ब्यूरो के निरीक्षक विजय यादव ने बताया कि बाकी रहे 7 फरार आरोपियों में से सुरेश पुत्र रामदयाल खदाव को सीबीआई टीम ने गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य पुखराज पुत्र अमराराम जाजड़ा को गुजरात से ट्रेस किया गया। इसके बाद अमराराम ने मेड़ता कोर्ट में सरेंडर किया।


5 आरोपियों की अब भी तलाश ( nagaur crime news )

समर्पण के बाद जाजड़ा को न्यायालय ने जेल भेजने के आदेश दिए। वहीं एक अन्य गिरफ्तार आरोपी को सीबीआई न्यायालय में पेश करेगी। सीबीआई को फरार चल रहे 5 आरोपियों की अब भी तलाश है।

यह खबरें भी पढ़ें...

प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

फेरों की रस्म से पहले दुल्हन के कमरे में घुसा बदमाश, चुराया 12 लाख के आभूषणों से भरा बैग , फैली सनसनी

ग्रामीणों ने देर रात तीन युवकों को रस्सी से बांध की जमकर पिटाई, लगाए संगीन आरोप...