
परबतसर में पुलिस थाने में पूर्व विधायक राकेश मेघवाल के विरूद्ध मामला दर्ज करवाने पंहुचे पूर्व प्रधान बन्नाराम समर्थक।
जुलूस के रूप में पहुंचे थाने, दी शिकायत
परबतसर. पूर्व विधायक राकेश मेघवाल के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के संदर्भ में सोमवार को पूर्व प्रधान बन्नाराम रिणवां के समर्थकों की एक बैठक गणेश मंदिर में हुई। बैठक में बन्नाराम रिणवां ने कहा कि ग्राम किशोरपुरा में हुए एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक राकेश मेघवाल ने उनके एवं वर्तमान विधायक मानसिंह किनसरियां के बारे में अमर्यादित शब्दों का उपयोग किया व गलत आरोप प्रत्यारोप लगाए। पीसीसी सदस्य लच्छाराम बडारडा, पूर्व प्रधान कानाराम सियाग, जिला उपाध्यक्ष गिरधारीलाल मुंदलियां, सुखाराम डोडवाडिया, राजूराम मुंदलियां, ***** सरपंच रिद्धाराम सारण, खिंयाराम बिजारणियां, मांगीलाल चौयल, नेनूराम लेगा, श्यामसुन्दर सिखवाल, शंकर मेघवाल, भंवरलाल बंशीवाल बैठक के बाद जुलूस के रूप में पुलिस थाना परबतसर पहुंचे। यहां सी.आई. सतेन्द्र नेगी को पूर्व विधायक राकेश मेघवाल के अमर्यादित बयानों पर रोष व्यक्त करते हुए लिखित में मामला दर्ज करने के लिए रिपोर्ट पेश की।
ट्रेक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो घायल
चौसला. लूूणवां पिपराली सडक़ पर राजकीय चिकित्सालय के पास सोमवार सुबह ट्रेक्टर बाइक के हुई टक्कर में हिगोंनियां जा रहे छात्रा व बाइक चालक घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सांभर राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। गंभीर घायल होने से छात्रा फाइनल इयर के हिन्दी साहित्य परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गई। शिम्भू प्रजापत ने बताया कि मारोठ थाना क्षेत्र के ठिकरिया कला निवासी राकेश (19) पुत्र व अनिता (20) पुत्री रामनिवास प्रजापत अपने गांव ठिकरिया कला से जयपुर जिले के गांव हिंगोनिया परीक्षा देने जा रहे थे इस दौरान पिपराली लूणवां के बीच प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास सामने से आ रहे ट्रेक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिससे छात्रा अनिता व उसका भाई बाइक सहित बहुत दूर जा गिरे। अनियंत्रित होने के बाद घटना के बाद वहां एकत्रित हुए लोगों ने निजी वाहन से इलाज के लिए सांभर चिकित्सालय भेज दिया।
Published on:
09 Apr 2018 06:40 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
