6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसा क्या हुआ कि हरिमा के ग्रामीणों की बढ़ सकती है मुश्किलें

https://www.patrika.com/nagaur-news/
2 min read
Google source verification
Nagaur news in hindi

ऐसा क्या हुआ कि हरिमा के ग्रामीणों की बढ़ सकती है मुश्किलें

एजेंसी पर ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप, जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम को को सौंपा ज्ञापन
नागौर. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 65 पर पूर्व में निर्धारित स्थान बदलकर नए स्थान पर टोल निर्माण करने के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ज्ञापन में लिखा है कि पूर्व में टोल का स्थान गांव से दूर था लेकिन स्थान बदलकर गांव से महज 500 मीटर दूर टोल निर्माण से ग्रामीणों को परेशानी होगी। ग्रामीणों ने ज्ञापन में लिखा है कि टोल से गांव के पर्यावरण को नुकसान पहुंचेगा। इस संबंध में पूर्व में भी दो बार ग्रामीण अपना विरोध जता चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। टोल निर्माण से ग्रामीणों को गांव के आसपास कुछ ही दूरी पर रहने वाले रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए बार-बार टोल चुकाना पड़ेगा।


गलत ढंग से हुआ टोल का चयन
गांव के देवकरण, भंवरङ्क्षसह, श्रीकृष्ण, टीकूनाथ, दामोदर, अर्जुननाथ, ओमप्रकाश, रामेश्वरलाल, डूंगरनाथ, पुरखाराम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन में लिखा है कि जिला मुख्यालय, कृषि मंडी जाने के लिए भी टोल देना पड़ेगा। नए टोल के लिए स्थान का चयन गलत आधार से किया गया है इसलिए टोल का निर्माण बंद किया जाए। उनकी मांगों पर विचार नहीं किए जाने पर 9 अगस्त को हरिमा बस स्टैण्ड पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।


बदले मार्ग से चलेगी हावड़ा एक्सप्रेस
पूर्व रेलवे के हावड़ा मण्डल के बाली स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य के कारण नॉन इण्टर लाकिंग ब्लॉक लिए जाने से गाडिय़ों का संचालन प्रभावित होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार गाड़ी संख्या 12308 जोधपुर/बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 06 से 11 अगस्त 18 को जोधपुर/बीकानेर से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया बंदेल स्टेशन होकर संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 12307 हावड़ा-बीकानेर-जोधपुर एक्सप्रेस 8 अगस्त एवं 10 अगस्त 18 को हावड़ा से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया बंदेल स्टेशन होकर संचालित की जाएगी।