
नागौर. दौड़ के दौरान बेहोश हुए अभ्यर्थियों को उठाकर ले जाते हुए सेना के जवान।
नागौर. लाइट की रोशनी से चमकता जिला स्टेडियम। सेना में जाने का जज्बा रखने वाले अभ्यर्थियों की निगाहे देर रात से ही स्टेडियम के मुख्य द्वार पर। चार बजे मुख्यद्वार मे प्रवेश के दौरान भारत माता के जयघोष के बीच प्रत्येक युवा के चहेरे पर छाई मुस्कान। अपने बैग को हवा में उछालकर ट्रेक पर सबसे पहली लाइन में खड़े होने का उत्साह। सेना के जवानों के मुंह से गो की आवाज सुनते ही देश सेवा के लिए अपना दम दिखाने को ट्रेक पर दौड़ लगाते हुए युवा। कुछ ऐसा ही नजारा था बुधवार को सेना भर्ती रैली के चौथे दिन। इस दौरान जिले की तीन तहसीलों नागौर, खींवसर, परबतसर के अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। भर्ती अधिकारी वीएस पठानिया ने बताया कि 5507 पंजीकृत युवाओं में से 4354 अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया। इनमें से 506 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। पठानिया ने बताया कि गुरुवार को मेड़ता, कुचेरा, नांवा तहसील क्षेत्र के अभ्यर्थी दौड़ लगाएंगे। इस दौरान एक सैकंड के गेप के बीच में एक अभ्यर्थी को दौड़ से बाहर हो गया और उसने सेना के जवानों के पैर पकड़ लिए और रोने लगा इस पर जवानों ने आइंदा से तैयारी के साथ आने की सलाह दी।
इन्हें मिल रही छूट
सेवारत सैनिक, भूतपूर्व सैनिक, युद्ध विधवाओं और विधवाओं के पुत्र, शहीद सैनिक की पत्नी का दत्तक पुत्र, दामाद यदि पुत्र ना हो उन्हें ऊंचाई में 2, वजन में 2, सीना 1 व राष्ट्रीय खिलाड़ी, राज्य स्तरीय खिलाड़ी, जिन्होंने राज्य, कॉलेज, विद्यालयों की आसे प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया हो उन्हें ऊंचाई में 2, वजन में 5 व सीना 3 तथा परीक्षा के कुल अंकों में से 20 बोनस अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा एनसीसी कर चुके युवाओं को भी काफी ज्यादा सुविधाएं भी दी जा रही है।
युवाओं का हुजूम
भर्ती रैली में शामिल होने के लिए युवाओं का आने का सिलसिला मंगलवार शाम से ही शुरू हो गया। जिससे होटलों, धर्मशालाओं सहित अन्य स्थानों पर भीड़ रही। वहीं देर शाम तक शहर की सडक़ों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी थे। दौड़ में जल्दी शामिल होने के लिए कई युवा ने स्टेडियम के आस-पास ही रात बिताते हुए नजर आए। लिए ठहर रहे हैं।
Published on:
04 Jul 2018 01:00 pm
