2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indian Railways: लीलण एक्सप्रेस का आवागमन समय बदला, अब यहां भी रुकेगी

Indian Railways: जैसलमेर से चलकर जयपुर को जाने वाली गाड़ी संख्या 12467 इंटरसिटी लीलण एक्सप्रेस का 24 अप्रेल से पोकरण स्टेशन पर ठहराव के साथ ही अब विभिन्न स्टेशनों पर आवागमन समय में रेलवे की ओर से परिवर्तन कर दिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Indian Railway Lucknow route 41 trains affected 24 trains cancelled

Indian Railway

Indian Railways: जैसलमेर से चलकर जयपुर को जाने वाली गाड़ी संख्या 12467 इंटरसिटी लीलण एक्सप्रेस का 24 अप्रेल से पोकरण स्टेशन पर ठहराव के साथ ही अब विभिन्न स्टेशनों पर आवागमन समय में रेलवे की ओर से परिवर्तन कर दिया गया। जोधपुर रेल मंडल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार अब यह गाड़ी 24 अप्रेल से रात्रि 12:25 बजे प्रस्थान कर पोकरण 1:42 बजे आगमन व 1:47 बजे प्रस्थान, रामदेवरा 2:20 बजे आगमन व 2:23 बजे प्रस्थान, फलोदी 3:50 बजे आगमन व 3:55 बजे प्रस्थान, कोलायत प्रात: 5:11 बजे आगमन व 5:13 बजे प्रस्थान, लालगढ़ 5:49 बजे आगमन व 5:51 बजे प्रस्थान, बीकानेर 6:15 बजे आगमन व 6:25 बजे प्रस्थान, देशनोक 7 आगमन व 7:02 बजे प्रस्थान, नोखा 7:26 बजे आगमन व 7:28 बजे प्रस्थान, नागौर 7:59 बजे आगमन व 8:04 बजे प्रस्थान, मारवाड़ मूंडवा 8:21 बजे आगमन व 8:23 बजे प्रस्थान, मेड़ता रोड 9 बजे आगमन व 9:05 बजे प्रस्थान, रेण 9:28 बजे आगमन व 9:30 बजे प्रस्थान, डेगाना 9:45 बजे आगमन व 9:48 बजे प्रस्थान, गच्छीपुरा 10 आगमन व 10:02 बजे प्रस्थान, मकराना 10:21 बजे आगमन व 10:24 बजे प्रस्थान, कुचामन सिटी 10:38 बजे आगमन व 10:40 बजे प्रस्थान, सांभर लेक 11:12 बजे आगमन व 11:14 बजे प्रस्थान, फुलेरा दोपहर 12:13 बजे आगमन व 12:15 बजे प्रस्थान, कनकपुरा 12:47 बजे आगमन व 12:49 बजे प्रस्थान कर 1:15 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी अपने पूर्व निर्धारित समय अनुसार ही चलेगी।

यह भी पढ़ें : 27 से चलेगी जम्मूतवी विशेष गरीब रथ ट्रेन, इन-इन स्टेशनों पर होगा ठहराव