उदयपुर सिटी से हर शुक्रवार को दोपहर 2.20 बजे रवाना होकर शाम 5.10 बजे भीलवाड़ा व रात 9.35 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर से रात 9.45 बजे प्रस्थान कर शनिवार दोपहर 3.10 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। ट्रेन पठानकोट कैंट, जालन्धर कैंट, लुधियाना, धुरी, झाखल, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, अलवर, बांदीकुई, जयपुर, किशनगढ, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, चंदेरिया व मावली स्टेशनों पर रूकेगी। भीलवाड़ा में ठहराव पांच मिनट का होगा।