8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत को एक और सफलता, छोटा राजन के करीबी अबू सावंत को सिंगापुर से किया प्रत्यर्पित

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के बेहद करीबी गुर्गे व फाइनेंस हैंडलर संतोष सावंत उर्फ अबू सावंत को सिंगापुर से डिपोर्ट करके भारत लाया गया है। दिल्ली में अबू सावंत को सीबीआई ने अपनी कस्टडी में लिया है। अबू सावंत को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 29 Mar 2024, 9:54 PM IST

Abu Sawant Arrested

भारतीय एजेंसियों को विदेश में एक और बड़ी सफलता मिली है। अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के हैंडलर संतोष महादेव सावंत ऊर्फ अबू सावंत को भारत लाया गया है। केंद्रीय एजेंसियों और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई के बाद राजन के बेहद करीबी गुर्गे को सिंगापुर से डिपोर्ट करके दिल्ली लाया गया। दिल्ली में अबू सावंत को सीबीआई ने अपनी कस्टडी में लिया है। अबू सावंत को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। अबू सावंत ही छोटा राजन के पैसों को लेदनेन को देखता था। उसे छोटा राजन का काफी भरोसेमंद माना जाता है। फाइनेंस हैंडलर अबू सावंत दो दशक से फरार चल रहा था। इसके खिलाफ मकोका सहित कई अन्य मामले दर्ज हैं।

दो दशक से चल रहा था फरार


आपको बता दें कि अबू सावंत के प्रत्यर्पण को लेकर साल 2000 में सिंगापुर के साथ कागजी कार्रवाई शुरू की गई थी। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी था। सिंगापुर में रहते हुए अबू सावंत होटल व्यवसाय की आड़ में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के लिए काम संभाल रहा था। भारतीय एजेंसियों की दो दशक से ज्यादा समय की मेहनत के बाद उसे आखिरकार लाया गया है।

यह भी पढ़ें- मुंबई: मलाड में लगा ‘हैप्पी बर्थडे’ अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का पोस्टर, 6 लोग गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच के साथ CBI ने भी दर्ज किए कई केस


संतोष महादेव सावंत ऊर्फ अबू सावंत के ऊपर मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ-साथ CBI ने भी कई केस दर्ज किए हैं। अबू सावंत के खिलाफ मकोका सहित कई अन्य मामले दर्ज होने के साथ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था। गैंगस्टर डीके राव के बाद छोटा राजन गैंग में संतोष सावंत नंबर 2 था। पुलिस का कहना है कि अबू सावंत के खिलाफ 6 केस लंबित हैं, जिसमे महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट के तहत केस भी दर्ज है।

यह भी पढ़ें- मुंबई के चेंबूर इलाके से गैंगस्टर छोटा राजन का करीबी व शिवसेना नेता नीलेश पराडकर गिरफ्तार


छोटा राजन को लगा बड़ा झटका


अबू सावंत को भारत प्रत्यर्पित किए जाने को छोटा राजन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि अबू सावंत ही छोटा राजन के पैसों को लेदनेन को देखता था। उसे छोटा राजन का काफी भरोसेमंद माना जाता है। अबू सावंत सिंगापुर में रहते हुए होटल व्यवसाय की आड़ में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के लिए काम कर रहा था।