20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर
Video : टावर के लिए केबल डाल रहे श्रमिकों ने कर दी यह गड़बड़ और फिर हुआ कुछ ऐसा…
Play video

Video : टावर के लिए केबल डाल रहे श्रमिकों ने कर दी यह गड़बड़ और फिर हुआ कुछ ऐसा…

https://www.patrika.com/nagaur-news/

Google source verification

नागौर. शहर के बालवा रोड स्थित आवासन मंडल कॉलोनी में मोबाइल कंपनी जियो के लिए काम कर रहे ठेेकेदार के श्रमिकों ने पानी की पाइप लाइन तोड़ दी, जिससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। ठेकेदार के श्रमिक आवासन मंडल कॉलोनी के पास लगे मोबाइल टावर के लिए बालवा रोड की तरफ केबल बिछाने का काम करे थे। जेसीबी व कुदाली से खुदाई करते समय छह इंच पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पानी व्यर्थ बह गया। पानी की लाइन तोडऩे पर आवासन मंडल अधिकारियों ने भी श्रमिकों को सावधानी से काम करने की हिदायत दी। जलदाय विभाग को सूचना देने के बाद कांकरिया स्कूल स्थित पम्प हाउस से पानी की आपूर्ति बंद करने तक पानी बहता रहा। शहरी जल प्रदाय योजना के सहायक अभियंता आरआर शर्मा ने बताया कि लाइन को ठीक करवाकर पेजयलापूर्ति सुचारू करवा दी जाएगी।