6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुजुर्ग महिला की गला रेतकर की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

नागौर के मेड़ता सिटी में बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। प्रथम दृष्टया बुजुर्ग महिला की हत्या लूट के इरादे से की गई। पड़ोसियो की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

less than 1 minute read
Google source verification

नागौर

image

Jyoti Kumar

Jun 01, 2023

police_2.jpg

नागौर के मेड़ता सिटी में बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। प्रथम दृष्टया बुजुर्ग महिला की हत्या लूट के इरादे से की गई। पड़ोसियो की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की धूम, लेकिन इस उपचार केन्द्र पर दो साल से लटका है ताला

मिली जनाकरी के मुताबिक, मेड़ता सिटी के कोमल नगर में बुजुर्ग महिला घर पर अकेली रहती थी। काफी समय तक जब पड़ोसियों ने घर से बाहर निकलते नहीं देखा तो उन्हें फिक्र हुई। ऐसे में शाम साढ़े 7:30 बजे पड़ोसियों ने महिला के घर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। दरअसल, बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी।

यह भी पढ़ें- 8 दिन से लापता बच्चे का शव बोरे में मिलने से मचा हड़कंप, एक्शन में आई पुलिस, चचेरा भाई गिरफ्तार, कुकर्म की आशंका

वारदात से हैरान-परेशान पड़ोसियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही। प्रथम दृष्टया पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग महिला के गले से मंगलसूत्र और कान के झुमके गायब है। ऐसे में लूट के इरादे से बुजुर्ग महिला की हत्या गला रेतकर की गई है। फिलहाल, मामले की जांच के लिए एमओबी और एफएसलएल टीम पहुंच रही मौके पर पहुंच गई है।