जयपुर। जयपुर के खो नागोरियान इलाके में बुधवार रात बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्चे का शव बेरे में बंद था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो यह खुलासा हुआ कि यह शव 8 दिन पहले मोती डूंगरी रोड से गायब हुए बच्चे का है। मौत की कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। पुलिस ऐसी शंका जता रही है कि बच्चे की हत्या से पहले उसके साथ कुकर्म भी किया गया। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के इंतजार में है।