25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nagaur. बिजली चोरी करना इनको मंहगा पड़ा

Nagaur. डिस्कॉम की ओर से जिले भर में शनिवार को चले विशेष सतर्कता अभियान में एक दर्जन अवैध से संचालित बिजली ट्रांसफार्मर पकड़े गए, 900 स्थानों पर टीम ने सुबह पांच बजे से दस घंटे तक बिजली चोरी की जांच, 37 लाख से ज्यादा का लगाया जुर्माना, अभियान में अब तक इस माह एक करोड़ से ज्यादा की बिजली चोरी आई सामने
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Sharad Shukla

•

Updated: 4 Jul 2021, 9:16 PM IST

Nagaur. stealing electricity cost them dearly

Nagaur. stealing electricity cost them dearly

नागौर.डिस्कॉम की ओर से शनिवार को जिले में बिजली चोरों के खिलाफ चले सतर्कता अभियान में विभाग को एक दर्जन अवैध बिजली के ट्रांसफार्मर मिले। 37.44 लाख का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही इस माह चले अभियान में अब तक एक करोड़ से ज्यादा की बिजली चोरी भी पकड़ी जा चुकी है। करीब दस घंटे तक चले इस अभियान में 169.95 लाख का जुर्माना बिजली चोरों पर लगाया गया। डिस्कॉम से मिली जानकारी के अनुसार बिजली चोरों को पकडऩे के लिए अधीक्षण अभियंता आर. बी. सिंह की ओर से पूरे वृत में क्षेत्रवार दलों का गठन कर उनको कार्रवाई के निर्देश दिए गए। टीम प्रभारी को प्रति घंटे के कार्रवाई की रिपोर्ट भी अधीक्षण अभियंता कार्यालय में देने के लिए कहा गया था। निर्देश मिलने के बाद गठित टीमें अलसुबह करीब पांच बजे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता जांच के लिए रवाना हो गई। टीम की ओर से कुल 900 स्थानों पर संदेह के आधार पर जांच की गई। इसमेंं 230 जगहों पर बिजली चोर चोरी करते पकड़े गए। स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विभाग को कार्रवाई के दौरान 20 पोल की अवैध लाइन गिरानी पड़ी। इस दौरान कुछ जगहों पर आंशिक रूप से विरोध की स्थिति का भी सामना करना पड़ा। अधीक्षण अभियंता आर. बी. सिंह ने बताया कि खींवसर उपखण्ड के ग्राम आकला, बैराथल, लालावास, भावण्डा, मगरावास से एक-एक अवैध ट्रांसफॉर्मर और मुण्डवा उपखण्ड के ग्राम बलाया फिडोद से एक-एक और करणु से दो, पारासर से तीन बिजली के अवैध रूप से संचालित ट्रांसफार्मर मिले। कुल बारह ट्रांसफॉर्मर जब्त किए गए। यह सभी ट्रांसफार्मर झाडिय़ों आदि में छिपाकर रखे गए थे। इनको तलाश करने में भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस माह अब तक की कार्रवाइयों में 964 वीसीआर भरी जा चुकी है। सिंह ने बताया कि यह सतर्कता अभियान जारी रहेगा।