
नागौर।
राजस्थान में नहीं थम मौत का सिलसिला अलग- अलग सड़क हादसों में 5 की मौत और 2 लोग हुए घायल। पहला मामला नागौर जिले के कॉलेज रोड की है। जहां तेज़ रफ़्तार ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल युवक को बेदर्दी से कुचल दिया जिससे युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है की ये युवक अखबार वितरण का काम करता था। युवक की पहचान मुकेश के रूप में हुई है।
बता दें कि इस हादसे के बाद लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। फिर लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। फिर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस ट्रक चालक की तलासी में जुटी हुई है।
वहीं दूसरी ओर.. जयपुर के नज़दीक नरैना में सोमवार देर रात कार और ट्रेक्टर-ट्रॉली के बीच हुई भीषण भिड़ंत में चार युवकों की मौत हो गई। चारों ही मृतक जयपुर निवासी हैं। हादसे में घायल हुए लोगों को जयपुर के ही एसएमएस अस्पताल भर्ती करवाया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा नरैना- रूपनगढ हाईवे मार्ग पर देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर नरेना थानाप्रभारी नारायण सिंह मय जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चारों युवकों के शवों को नरेना चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है।
वहीं मानसरोवर थाना इलाके में आज सुबह एक तेज रफ्तार कार पेड से टकराने के बाद रैलिंग में जा घुसी। इससे कार सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब छह बजे सुबह मध्यम मार्ग मानसरोवर प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से टकराने के बाद रैलिंग में जा घुसी। इससे कार सवार दो लोग घायल हो गए।
Published on:
07 Aug 2018 10:54 am
