28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संदीप शेट्टी हत्याकांड: संदीप के गांव का ही है रहने वाला है एक शूटर, जोर-शोर से तलाश रही 3 राज्यों की पुलिस

सुपारी किलर संदीप उर्फ शेट्टी की सोमवार को दिनदहाड़े अदालत के बाहर हत्या करने वाले शूटरों की तलाश के लिए स्पेशल एन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित की गई है। नागौर और डीडवाना एएसपी को इसका जिम्मा सौंपा है।

3 min read
Google source verification
nagaur_gangwar_sandeep_sethi.jpg

Gangster Sandeep Bishnoi Shot Dead, Bambiha gang take responsibility

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
नागौर। सुपारी किलर संदीप उर्फ शेट्टी की सोमवार को दिनदहाड़े अदालत के बाहर हत्या करने वाले शूटरों की तलाश के लिए स्पेशल एन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित की गई है। नागौर और डीडवाना एएसपी को इसका जिम्मा सौंपा है। ये शूटर हिसार के मोस्ट वांटेड हैं, बुधवार को हिसार की एसटीएफ अफसर भी नागौर आए। यही नहीं दिल्ली पुलिस भी इन आरोपियों की डिटेल के लिए बार-बार नागौर पुलिस से संपर्क में है। संभवतया वहां भी किसी वारदात में इनके शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। इससे साफ हो रहा है कि राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली यानी तीन राज्यों की पुलिस नागौर में संदीप उर्फ शेट्टी पर फायरिंग करने वालों की जोर-शोर से तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें : किसे पता था संदीप जिंदा नहीं लाश बनकर लौटेगा, सात दिन पहले ही घर में आई खुशियां हो गई खाक

सूत्र बताते हैं कि हरियाणा हिसार एसटीफ के अफसर नागौर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर अनूप ढावा, दीपक उर्फ दीप्ति, अनिल उर्फ छोटिया, जोनी जुगलान आदि की कुण्डली खंगाली। ये हरियाणा के हार्डकोर अपराधी हैं, इन पर कई मामले दर्ज हैं। यही नहीं हिसार पुलिस को काफी समय से इनकी तलाश है। वारदात में शामिल अनूप ढावा पर 25 हजार का इनाम है। अनिल उर्फ छोटिया संदीप के गांव का है, जबकि अनूप ढावा और दीपक उर्फ दीप्ति उसके पास के गांव का रहने वाला है।

हिसार से आए अफसर ने यहां हुई घटना की जानकारी के साथ फुटेज भी खंगाले। यही नहीं उन्होंने हिसार में इन आरोपियों के मुकदमों के साथ अन्य गतिविधियों से भी एसपी राममूर्ति जोशी समेत अन्य नागौर के पुलिस अफसरों को रूबरू कराया। पता चला है कि हिसार पुलिस को अनूप ढावा, दीपक उर्फ दीप्ति और अनिल उर्फ छोटिया को काफी समय से तलाश कर रही है। पूरे राज्य में इनसे जुड़े बदमाशों में से कुछ को हरियाणा पुलिस ने भी हिरासत में ले रखा है।

यह भी पढ़ें : संदीप अपनी गाड़ी की तरफ जा रहा था, तभी गोलियों की तड़तड़ाहट होने लगी, सामने आई ये चौंकाने वाली बात

यही नहीं दिल्ली पुलिस ने भी नागौर पुलिस से बराबर संपर्क कर घटना में शामिल आरोपियों की डिटेल मांगी है। यहां मिले फुटेज भी दिल्ली पुलिस को भेजे हैं, ऐसा माना जा रहा है कि इन तीनों के दिल्ली में किसी आपराधिक वारदात करने की वजह से वहां की पुलिस भी इनकी तलाश कर रही है। दिल्ली पुलिस ने घटना के तौर-तरीकों के साथ अन्य जानकारी भी नागौर पुलिस से मांगी है।

राजसमंद में पकड़े गए पांच संदिग्ध से लंबी पूछताछ:
राजसमंद के कुंवारिया थाना इलाके में नाकाबंदी तोड़कर भागने वाली हरियाणा की काले रंग की लग्जरी कार में सवार पांच संदिग्धों से नागौर लाकर लंबी पूछताछ की गई। हालांकि फायरिंग में शामिल आरोपियों से इनका सीधा सम्पर्क नहीं मिला है। सूत्रों का कहना है कि ये सीकर के लोसल में कबड्डी देखने आए थे, वहां से आगे बढ़े तो नाकाबंदी दिखी। जबकि इन पांचों का दावा है कि वो उदयपुर घूमने आए थे।

इनमें हिसार निवासी राहुल जाट, संदीप जाट, कल्याण सिंह जाट, दीपांशु जाट तथा सोहेल सिंह शामिल थे, जिनमें एक पुलिसकर्मी था। एएसपी राजेश मीना समेत अन्य पुलिस अफसरों ने उनसे पूछताछ की। उनके मोबाइल की कॉल डिटेल के अलावा फायरिंग करने वालों से उनके संपर्क को खंगाला गया। कुछ लोगों से इसकी तस्दीक भी कराई गई कि ये आरोपी तो नहीं हैं। लंबी पूछताछ के बाद इन पांचों को छोड़ दिया गया है। इन्होंने भीलवाड़ा के रायला समेत दो-तीन जगह नाकाबंदी तोड़ी थी।

भीलवाड़ा जेल से लाया जाएगा दिनेश सांखला:
सूत्र बताते हैं कि संदीप शेट्टी के परिजन संजय पंघाल ने अपनी रिपोर्ट में कुछ बदमाशों के साथ दिनेश सांखला, उसके परिवार/मित्र पर भी मुखबिरी करने की बात दर्ज कराई है। दिनेश इस समय भीलवाड़ा जेल में बंद है, सोमवार को वो भी नागौर में पेशी के लिए आया था। संदीप शेट्टी की हत्या में स्थानीय के शामिल होने की आशंका को देखते हुए दिनेश सांखला को जल्द भीलवाड़ा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया जा सकता है।

एसआईटी में तीन सीओ, दो सीआई समेत तेरह:
एसपी राममूर्ति जोशी ने नागौर एएसपी राजेश मीना के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। डीडवाना एएसनी विमल सिंह को सह प्रभारी बनाया है। नागौर सीओ विनोद कुमार सीपा, मूण्डवा सीओ विजय सांखला और डीडवाना सीओ गोमाराम के साथ कोतवाली सीआई हनुमान सिंह चौधरी व सदर सीआई रूपाराम को टीम में शामिल किया गया है। खींवसर थाना प्रभारी अशोक बिसु, भावण्डा थाना प्रभारी सिद्धार्थ प्रजापत, गोटन थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण, मेड़ता थाना प्रभारी राजपाल सिंह, मांगलियावास (अजमेर) के थाना प्रभारी सुनील ताड़ा, माण्डलगढ़ (भीलवाड़ा) के थाना प्रभारी सुरजीत ठोलिया के अलावा साइबर सेल के मूलाराम व श्यामप्रताप भी इस टीम का हिस्सा होंगे।