6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों के हितों की सरकार कर रही है अनदेखी: चौधरी

https://www.patrika.com/nagaur-news/
2 min read
Google source verification
Nagaur Hindi news

किसानों के हितों की सरकार कर रही है अनदेखी: चौधरी

नावां शहर. किसान कर्ज के तले दब आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन वर्तमान सरकार ने आंखें बन्द कर रखी है। आने वाले दिनों में सरकार के पास किसानों के सवालों का कोई जवाब नहीं रहेगा।यह बात सोमवार को पूर्व विधायक महेन्द्र चौधरी ने प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जब भी चुनाव आते हैं तो सभी राजनीतिक पार्टियां किसानों के हितों की बातें कर ही वोट मांगती है। इस सरकार में किसानों के हालात सबसे दयनीय हो गए हैं। भाजपा राज में सबसे अधिक किसानों ने आत्महत्याएं की है, लेकिन सरकार इसे मानने को तैयार नहीं है।

कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की

नावां के ग्राम चारणवास के मेघवाल समाज के एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं तो मुख्यमंत्री गौरव यात्रा निकाल रही है। हमारे राजस्थान का तो गौरव ही किसान है जो हमारे लिए अन्न पैदा करते हैं। कांग्रेस सरकार के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 71 हजार करोड़ रुपए का किसानों का कर्ज माफ किया था। भाजपा सरकार की ओर से पचास हजार के कर्ज माफी की घोषणा की, लेकिन किसी भी किसान को पचास हजार की माफी नहीं मिली है।

अपराधियों का सहयोग कर रही भाजपा सरकार

मनमानी के चलते कुचामन के ईमानदार पुलिस उपाधीक्षक विद्याप्रकाश को एपीओ कर दिया गया, लेकिन क्षेत्र के विधायक की ओर से पुलिस उपाधीक्षक का एपीओ निरस्त करवाने का मुद्दा भी नहीं उठवाया गया। भाजपा सरकार इस तरह के कार्य कर स्वयं अपराधियों का सहयोग कर रही है। कुचामन में रश्मि हत्या कांड हुए बीस दिन से अधिक समय हो गया है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इसके साथ ही ग्राम पांचवा के एक युवक का मुख्य सडक़ पर गला काट देने जैसी वारदात हो रही है। रश्मि हत्याकांड में सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला गया जिसमें इस सरकार के विधायक स्वयं अपनी सरकार के खिलाफ शामिल हो रहे हैं। लेकिन रश्मि को इंसाफ नहीं दिला पा रहे है।


कांग्रेस करेंगी आन्दोलन

प्रेस वार्ता में महेन्द्र चौधरी सहित प्रधान प्रियंका रेगर, नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष सरिता गोधा, उपप्रधान केशाराम लौरा सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार की ओर से एपीओ निरस्त करने, किसानों की पूर्णतया कर्ज माफी करने तक कांग्रेस पार्टी आन्दोलन करेगी। सरकार की ओर से यदि यही रवैया रहा तो कांग्रेस पार्टी के साथ ही आमजन भी सरकार के खिलाफ सडक़ों पर उतरेंगे।