10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसा क्या हुआ जिससे नागौर सभापति पर दर्ज हुआ मामला

नागौर. कोतवाली थाने में नगर परिषद सभापति कृपाराम सोलंकी व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट के आरोप मेंदो अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं।

2 min read
Google source verification
Nagaur

नागौर नगर परिषद

नागौर. कोतवाली थाने में नगर परिषद सभापति कृपाराम सोलंकी व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट के आरोप में पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं। जानकारी के अनुसार मानासर निवासी मूलाराम जाट ने रिपोर्ट दी कि सभापति सोलंकी समेत अन्य ने खसरा नंबर 53 में नगर परिषद के कार्मिकों से मिलीभगत कर राज्य सरकार की सहमति के बिना नियमन करवाया। परिषद को करोड़ों रुपए की राजस्व हानि पहुंचाकर लाभ प्राप्त किया। दूसरे मामले में बड़ली मार्ग निवासी हीर खां कायमखानी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि सभापति कृपाराम सोलंकी,पार्षद जितेंद्र पंवार, लालचंद खटीक, ओमप्रकाश मेघवाल व अन्य ने घर में घुसकर मारपीट कर तोडफ़ोड़ की तथा सामान चोरी कर ले गए। कोतवाली पुलिस ने दोनों प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।
दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज
नागौर. महिला थाने में दहेज प्रताडऩा व छेड़छाड़ का का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार इंदास निवासी एक विवाहिता ने भूण्डेल निवासी सास,ससुर समेत अन्य के खिलाफ दहेज प्रताडऩा व छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में लिखा है कि उसकी शादी मई 2013 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसको दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
शॉट सर्किट से कपास फैक्ट्री में आग
रोल. डीडवाना रोड़ पर बनी कपास फैक्ट्री में सुबह 9.30 बजे आग लग गई। अचानक आग लगने से अफरा-तफरा मच गई। आग इतनी भयंकर थी कि कोई आग बुझाने के लिए फैक्ट्री के पास तक नहीं जा सका। आधा घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची। रोल गांव से दस-बारह पानी के टेंकर भी मौके पर पहुंचे। इससे आग पर काबू पाया जा सका।आग लगने का कारण शॉट सर्किट होना बताया जा रहा है।
किराणा की दुकान में चोरी
गोटन. नोखा चांदावतां गांव में रात के समय एक किराणा की दुकान का ताला तोडकऱ इलेक्ट्रोनिक व अन्य सामान चोरी होने का दुकानमालिक ने मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी भारत रावत ने बताया कि सुरेन्द्र पुत्र प्रसन्नचंद गुरासा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी दधवाड़ा मार्ग स्थित किराणा की दुकान है। गत27 दिसम्बर को सुबह 4.30 बजे जब वह दुकान पर गया तो ताला टूटा मिला। रात्रि के समय कोई उसकी दुकान से एलईडी, इनवेटर, होम थियेटर सहित किराणा का सामान चुरा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
शराब पीकर वाहन चलाते एक गिरफ्तार
संखवास. भावण्डा पुलिस ने शुक्रवार को भावण्डा के स्कूल तिराहे के पास नाकाबंदी के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते एक जने को गिरफ्तार किया। थानाप्रभारी बलदेवराम ने बताया कि स्कूल तिराहे के पास नाकाबंदी के दौरान हेडकांस्टेबल चैनाराम ने अजीत मैरावत निवासी उतमी अजमेर को शराब के नशे में मोटर साइकिल चलाने पर गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया। थानाधिकारी ने बताया की 8 वाहनों के चालान काटे गए।
घटिया सामग्री उपयोग लेने का आरोप
नागौर. जायल तहसील के बोड़वा गांव के ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौरव पथ निर्माण घटिया सामग्री काम में लेने का आरोप लगाते हुए ठेकेदार के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान अणदाराम, रतनलाल जाट, शैतान इनाणिंया, रामकैलाश चोयल सहित ग्रामीण मौजूद थे।