
मौसम में हुए परिवर्तन का खेतों में खड़ी उपज पर भी प्रभाव पड़ेगा। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार रबी की उपज में गेहूं, चना, ईसबगोल, जौ, मेथी, जीरा, सरसों, मटर एवं प्याज आदि की फसल को रोग पकड़ सकते। इसके साथ ही वातावरण के परिवर्तन से उपजने वाले कीट भी फसलों को अपना निशाना बना सकते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए लाडनूं, परबतसर, कुचामन, मकराना, डीडवाना एवं नावां आदि क्षेत्र के सहायक कृषि अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को एलर्ट कर दिया गया है। सहायक निदेशक भंवरलाल शर्मा ने उन्हें गांवों में जाने के निर्देश दिए हैं।
Published on:
8 Mar 2017, 12:16 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.