3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशासन की अनदेखी के चलते बन आई इनकी जान पर

शहर में जाम की समस्या अब आम हो रही है। रोज-रोज लगने वाले जाम से नगरवासी, राहगीर व वाहन चालक जूझ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागदा

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 24 Oct 2018, 10:00 AM IST

patrika

शहर में जाम की समस्या अब आम हो रही है। रोज-रोज लगने वाले जाम से नगरवासी, राहगीर व वाहन चालक जूझ रहे हैं।

नागदा. शहर में जाम की समस्या अब आम हो रही है। रोज-रोज लगने वाले जाम से नगरवासी, राहगीर व वाहन चालक जूझ रहे हैं। सबसे ज्यादा जाम की समस्या जवाहर मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग, रामसहाय जैसे प्रमुख मार्गों पर है। हालात ये हैं कि इन मार्गों पर लोग जाने में भी अब कतराने लगे हैं। जाम लगने की सबसे बड़ी वजह यहां पसरा अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग है। शहर में पार्किंग की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं। इसके अलावा प्रमुख मार्गों पर फैला अतिक्रमण भी जाम का बड़ा कारण है। कई व्यापारियों ने फुटपाथ पर कब्जा जमा लिया है और जिम्मेदार मौन है। मंगलवार को जवाहर मार्ग पर जाम का ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब एक किसान ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क की गलत दिशा पर खड़ी कर दी। इससे यहां जाम लग गया और करीब आधे घंटे तक कई वाहन फंसे रहे। जाम में एक एम्बुलेंस भी फंस गई जो एक मरीज को लेकर सरकारी अस्पताल जा रही थी। गौर करने वाली बात तो यह है कि जाम के यह नजारे प्रमुख मार्गों पर रोजाना देखने को मिलते हैं, लेकिन यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने की जिम्मेदारी जिस नपा, प्रशासन और पुलिस पर है, लेकिन तीनों ही हालात से बेखबर दिखाई पड़ रहे हैं।
भारी वाहनों के प्रवेश भी है बड़ा कारण
पूर्व में प्रशासन ने सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगा रखी थी, लेकिन प्रशासन के इस सख्ती की कुछ दिनों बाद ही हवा निकल गई और वर्तमान में कभी-भी कहीं भी भारी वाहन शहर में घुस जाते हैं और मुख्य मार्गों पर ही घंटों तक खड़े रहते हैं। इस कारण भी शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है।
सवा लाख की आबादी वाले शहर में एक ट्रैफिक जवान-विड़बना देखिए शहर की जिले का सबसे बड़ा शहर होने के साथ सबसे ज्यादा संवेदनशील की श्रेणी में भी नागदा ही आता है। बावजूद इसके प्रशासन ने पूरे शहर की ट्रैफिक कंट्रोल के लिए मात्र एक पुलिस जवान को तैनात कर रखा है। ऐसा भी नहीं है कि शहर की बिगड़े यातायात व्यवस्था से प्रशासन बेखबर है बल्कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को भी जाम से जूझते देखा गया है, लेकिन समस्या से निपटने के लिए कोई भी प्रयास नही किए जा रहे हैं।
बढ़ सकती है परेशानी
यातायात व्यवस्था के नजरिए से देखे तो आने वाले कुछ दिन शहरवासियों एवं वाहन चालकों के लिए और परेशानी भरे हो सकते हैं। कारण दीपावली पर्व के मद्देनजर बाजारों में भीड़ और वाहनों की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में अगर प्रशासन ने व्यवस्था के लिए कदम नहीं उठाए तो शहर की सड़कों पर लोगों का निकलना और भी मुश्किल भरा हो सकता है।
व्यापारियों को समझाएंगे
जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस द्वारा शीघ्र ही अभियान चलाया जाएगा। इसमें पहले तो सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों के चालकों एवं अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को समझाइश दी जाएगी। नहीं मानने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।
मनोज रत्नाकर, सीएसपी नागदा