6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नववर्ष का स्वागत शहरवासियों ने उल्लास के साथ किया

मंदिरों में दिनभर लगी रही दर्शनार्थियों की भीड़
2 min read
Google source verification
patrika

नववर्ष का स्वागत शहरवासियों ने उल्लास के साथ किया

नागदा। नववर्ष का स्वागत शहरवासियों ने उल्लास के साथ किया। वर्ष की शुरुआत पर अलसुबह से ही शहरवासियों ने मंदिरों की ओर किया। तो दूसरी ओर शहर के विभिन्न पार्कों में महिलाओं, युवतियों व बच्चों का समूह मनोरंजन के लिए पहुंचा। पर्व के स्वागत के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। मंगलवार से दयानंद कॉलोनी स्थित गली नं 03 संतोषी माता मंदिर के पास भागवत कथा प्रारंभ हुई। कथा के पूर्व गायत्री मंदिर चिकित्सालय मार्ग से कलश यात्रा निकाली गई। जो प्रमुख मार्ग जवाहर मार्ग, शेषाशायी चौक, गुलाबा बाई कॉलोनी होते हुए कथा स्थल दयानंद कॉलोनी पहुंची। प्रतिदिन देापहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक कथा वाचक पं मोहनी जोशी के मुखारबिंद से धर्म गंगा बहेगी।
मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
वर्ष के प्रथम दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। विशेषकर चंबल तट स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, चामुंडा माता मंदिर, नायन डेम स्थित अयोध्याधाम आश्रम, बड़ा गणेश मंदिर बिरलाग्राम, खड़े हनुमान मंदिर इंगोरिया रोड, लक्कड़दास मंदिर, ब्रदीविशाल मंदिर, गायत्री मंदिर, हनुमान दशहरा मैदान पर भक्तों ने पहुंचकर नया वर्ष मनाया। मंगलवार होने से विभिन्न मंदिरों में सुंदर कांड, भजन व हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। सब्जी मंडी परिसर में सब्जी विक्रेता संघ द्वारा सुंदर कांड का आयोजन किया गया।
बिरलाग्राम में हुई भजन संध्या
इधर खाटू श्याम प्रेमियों द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रीश्याम प्रभु का वार्षिक माहेत्सव व खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। बिरलाग्राम स्थित बड़े गणेश मंदिर परिसर में शाम 7 बजे से प्रारंभ हुई भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इस मौके पर भगवान श्याम को छप्पन भोग व बाबा का अकर्षण श्रृंगार किया गया। भजन गायक बृजमोहन महाराज ंइंदौर व राजस्थान के झालावाड़ की गायक देवेंद्र पंवार ने कृष्णा व खाटू श्याम के भजनों ने श्रद्धालुओं को मन मोहक कर दिया। आयोजन को सफल बनाने में सुनीता मीणा, अर्जुनराम, डॉ सुरेंद्र मीणा, धर्मेंद्र गुप्ता, अजय शर्मा, अतुल मालपानी, ओम पुजारी, राजेश शर्मा, मदन सांई राम, महेश शर्मा, दिलीप कौशिक, प्रदीप रैमम्या आदि मौजद थे।