11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार्रवाई से मचा हड़कंप, व्यापारियों ने की दुकानें बंद

दो मावा फैक्ट्रियों के लिए नमूने, होटल और रेस्टोरेंट पर दबिश देकर पकड़ी एक दर्जन से ज्यादा गैस सिलेंडर

2 min read
Google source verification

नागदा

image

Lalit Saxena

Nov 01, 2018

patrika

administration,action,Deepawali,nagda,Adulteration,

नागदा. दीपावली पर्व के नजदीक आते ही मिलावट खोरो एवं नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ प्रशासन एवं खाद्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला कलेक्टर मनीष सिंह और नागदा एसडीएम आशुतोष गोस्वामी के निर्देशन में बुधवार को खाद्य एवं नापतौल विभाग के अमले ने उन्हेल स्थित दो मावा फैक्ट्रियों पर दबिश देकर मावे के नमूने लिए है। इसके अलावा जांच दल ने उन्हेल स्थित रेस्टोरेंट और होटलो पर भी छापेमारी कार्रवाई कर करीब 13 घरेलू रसोई गैस सिलेंडर को जब्त किए है।
कार्रवाई के दौरान नापतौल विभाग ने भी दो स्थानों पर कार्रवाई की है। उज्जैन रोड स्थित मावा फैक्ट्री अश्वीन टेडर्स व ओशवाल टेडर्स के 100 किलोग्राम क्षमता वाले इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटे में विभाग की सील नदारद पाई गई। अफसरों ने संचालकों के खिलाफ पांच-पांच हजार जुर्माने की कार्रवाई की है। इधर छापेमारी की कार्रवाई की खबर लगते ही नागदा- उन्हेल के मावा और अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई व्यापारियों ने तो कार्रवाई के डर से दुकाने बंद कर घर चले गए। उन्हेल में हुई कार्रवाई के बाद दुकानदारों को अब नागदा में कार्रवाई होने का भय बना हुआ है।
इन रेस्टोरेंट और होटलों से पकड़ी घरेलू गैस सिलेंडर
कार्रवाई के दौरान जांच दल ने उन्हेल स्थित करीब नौ रेस्टोरेंट और होटलों की जांच की। इस दौरान अमले ने करीब 13 घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त किए है। दुकानदारों द्वारा नियम विरुद्ध बिना सब्सिडीकर्मिशयल गैस सिलेंडरों के उपयोग करने की बजाए घरेलू गैस टंकियों का इस्तेमाल किया जा रहा था। अफसरों ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई के लिए जिला कलेक्टर को प्रकरण भेजा गया है। जिन दुकानों से गैस सिलेंडर जब्त किए गए है उसमें निराला रेस्टोरेंट से 2, भोजराज होटल से 1, उन्हेंल बस स्टैंड स्थित चाय की होटल से 1, श्री नागराज रेस्टोरेंट 1, जैन रेस्टोरेंट 1, महालक्ष्मी होटल 1, पाŸवनाथ रेस्टोरेंट 1, महाकाल भोजनालय 3 एवं जैनपथ भोजनालय से 2 गैस टंकिया बरामद की गई है।
जांच के लिए लिए नमूने
खाद्य और नापतौल विभाग ने सबसे पहले उज्जैन रोड स्थित अश्वीन टे्रडर्स और ओशवाल ट्रेडर्स पर छापामारी कार्रवाई की गई और दोनों फैक्ट्रियों में मिले मावे के नमूने लिए। कार्रवाई के दौरान नागदा तहसीलदार सुनील करवरे, जिला खाद्य अधिकारी सोम कुंवर, खाद्य निरिक्षक संतोष सिमौलिया, नापतौल निरिक्षक श्याम दुबे आदि मौजूद थे। जिला खाद्य अधिकारी सोम कुंवर ने बताया की दीपोत्सव पर नकली एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों के बाजार में बेचे जाने की संभावना होती हैं। यही कारण है कि खाद्य एवं अपमिश्रण विभाग ने छापेमार कार्रवाई शुरू की है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।