17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Naxal Breaking: नारायणपुर मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर, 13 माओवादियों के शव बरामद…

CG Naxal Breaking: अबूझमाड़ के जंगलो में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया है. वहीं जवानों ने मारे गए 13 नक्सलियों के शव भी बरामद किए है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नारायणपुर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 4 Oct 2024, 6:48 PM IST

CG Naxal Breaking

CG Naxal Breaking: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां दंतेवाड़ा के सीमा पर अबूझमाड़ के जंगलो में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया है. वहीं जवानों ने मारे गए 13 नक्सलियों के शव भी बरामद किए है। साथ ही AK 47, SLR सहित भारी मात्रा में हथियार जब्त किए है।

यह भी पढ़ें: CG Naxal News: छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला नाकाम, बीच सड़क में लगाए गए 3 कुकर बम बरामद

बताया जाता है कि दोपहर 1 बजे से सेना और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक सेना के सभी जवान अभी सुरक्षित हैं। नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के जवानों की टीम का संयुक्त रूप से ऑपरेशन जारी है।

दरअसल, आज मुखबिर से सूचना मिली की जंगल में नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में हैं। सूचना मिलने के बाद फोर्स को मौके के लिए रवाना किया गया। जवानों को आता देख माओवादियों की ओर से फायरिंग शुरु की गई।

जवानों ने भी नक्सलियों को करारा जवाब दिया। जवानों को भारी पड़ता देख मौके से नक्सली पीछे हट गए। हमारे सभी जवान सुरक्षित हैं। कई नक्सलियों को गोली लगने की संभावना है।