बस्तर संभाग में साल 2024 में अब तक जवानों और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ों में 207 नक्सलियों को मार गिराया गया है। जिनके शव पुलिस ने बरामद किया है। साथ ही बड़ी संख्या में अत्याधुनिक हथियारों को भी बरामद किया है, जिसमें LMG, Ak-47, इंसास, एसएलआर व माओवादियों के बनाए हथियार भी शामिल हैं। मारे गए माओवादियों में DKSZC, DVCM, ACM कमांडर सहित अन्य कैडर के नक्सली शामिल हैं।