26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा नेता के पुत्र ने की पहले आदिवासी लड़की का अपहरण फिर दोस्त के घर लेकर लूटी आबरू

स्कूल से लौटते वक्त आरोपी ने किया था छात्रा का किडनैप, एक अन्य आरोपी अभी भी फरार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नारायणपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 12 Aug 2019, 6:13 PM IST

Tribal Girl

भाजपा नेता के पुत्र ने की पहले आदिवासी लड़की का अपहरण फिर दोस्त के घर लेकर लूटी आबरू

राजपुर। प्रदेश में बढ़ते अपराध के श्रेणी से अब नेता और उनके परिवार के लोग भी शामिल हो गए हैं। दरअसल छत्तीसगढ़ के एक भाजपा नेता के सुपुत्र ने नगर के ही आदिवासी छात्रा का अपहरण कर बलात्कार का मामला सामने आया है।आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम अंजाम दिया है। पीड़ित परिजनों के शिकायत पर राजपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं उसके एक सहयोगी की तलाश जारी है।

Swift कार में दो महिलाएं करती थीं ये गैरकानूनी काम, पुलिस को हुआ शक, जब बीच रोड ...

गौरतलब है कि नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 4 निवासी भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष सरोज सिंह के पुत्र राहुल सिंह 17 जुलाई की शाम करीब 4 बजे बाइक से ग्राम परसागुड़ी गया था।इसी दौरान स्कूल से लौट रही कक्षा 11वीं की छात्रा का रास्ता रोक कर उसने मोबाइल लूट लिया और जबरन उसे बाइक पर बैठाकर अंबिकापुर के फॉरेस्ट कॉलोनी में रहने वाले अपने दोस्त छोटू के घर ले गया।

सरकारी जमीन को निजी बताकर आधा करोड़ का किया सौदा, ग्राहक फ़साने के तरीके जान रह जाएंगे हैरान

यहां उसने किशोरी के साथ दो दिन तक बलात्कार किया। इधर किशोरी के घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने 19 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुटी थी। 20 जुलाई को छोटू की बहन घर पर पहुंची तो किशोरी को देखकर उसके संबंध में पूछताछ की, फिर किशोरी ने उसे घटनाक्रम के बारे में बताया।

पेट में 5 महीने का बच्चा लिए महिला ने ट्रैन के सामने कर ली आत्महत्या, पति तलाश में भटकता रहा रात भर

इसके बाद मोबाइल से परिजन को जानकारी दी, तब परिजन तत्काल थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। फिर राजपुर पुलिस तत्काल अंबिकापुर के फॉरेस्ट कॉलोनी पहुंची और किशोरी को बरामद किया।तब तक आरोपी राहुल सिंह व छोटू फरार हो गए थे। किशोरी की रिपोर्ट पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 366, 376, 506 व पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उनकी खोजबीन में जुटी थी।

महिला भूल गई दरवाजा बंद करना, जब आधी रात टूटी नींद तो अर्धनग्न खड़ा था ये शख्स

इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राहुल सिंह को ग्राम परसागुड़ी के चिटकाहीपारा से गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके साथी छोटू की तलाश जारी है। आरोपी राहलु सिंह को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया उसे जेल भेज दिया गया।

Click & Read More Chhattisgarh Crime News.