18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bilaspur / पेट में 5 महीने का बच्चा लिए महिला ने ट्रैन के सामने कर ली आत्महत्या, पति तलाश में भटकता रहा रात भर

पेट में 5 महीने का बच्चा लिए महिला ने ट्रैन के सामने कर ली आत्महत्या, पति तलाश में भटकता रहा रात भर

रात को जब पति घर पंहुचा, नहीं मिली गर्भवती पत्नी, रात भर खोज में भटकता रहा युवक .
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 11 Aug 2019, 10:21 PM IST

suicide

पेट में 5 महीने का बच्चा लिए महिला ने ट्रैन के सामने कर ली आत्महत्या, पति तलाश में भटकता रहा रात भर

बिलासपुर। एक तरफ जहा सरकार मृत्यु दर को काम करने के लिए तमाम कयास लगा रही है वही मरने और आत्महत्या करने वालों की गिनती में कमी नहीं आ रही है। बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।पुलिस ने घटना पुष्टि करते हुए बताया कि चलती ट्रैन के सामने एक गर्भवती महिला ने अपने आप को मौत के हवाले कर दिया।मामले में मर्ग कायम कर सकरी पुलिस जांच कर रही है।

बीवी ग्राहकों से लेती थी पैसा, पति करता था खूबसूरत लड़कियों की सप्लाई, रात में पहुंची पुलिस तो...

दरअसल शनिवार सुबह लोफंदी रेलवे फाटक के पास महिला ने अज्ञात कारणों के चलते मालगाड़ी के सामने कूद कर आत्म हत्या कर ली।जानकारी के अनुसार मृतिका सतरुपा केवट पति सहदेव केवट (29) घुटकू निवासी शुक्रवार को सुबह घर से पति के जाने के बाद निकली थी। रात में जब पति सहदेव घर पहुंचा तो उसे पता चला सतरुपा सुबह से निकली है रात तक घर नहीं पहुंची।

महिला भूल गई दरवाजा बंद करना, जब आधी रात टूटी नींद तो अर्धनग्न खड़ा था ये शख्स

सतरुपा का पति सहदेव रात भर पत्नी का तलाश करता रहा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह उसे जानकारी मिली की लोफंदी फाटक के पास सुबह एक महिला ने ट्रेन के सामने कूद कर खुदखुशी कर ली है। वह जब मौके पर पहुंचा तो पाया की मृतिका सतरुपा है। सतरुपा 5 माह की गर्भवती महिला थी। उसने आत्म हत्या क्योकी इस बात की पुलिस मर्ग कामय कर जांच कर रही है।

Click & Read More Chhattisgarh Crime News.