26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: आग सेंकना पड़ा महंगा! पलभर में भड़की लपटें, 2 युवक गंभीर रूप से झुलसे

CG News: झारा घाटी में आग सेंकते समय बड़ा हादसा! पेट्रोल जरकिन में आग लगने से दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए।
less than 1 minute read
Google source verification
आग की लपटों में झुलसे दो युवक (photo source- Patrika)

आग की लपटों में झुलसे दो युवक (photo source- Patrika)

CG News: नारायणपुर जिले के झारा घाटी में शुक्रवार रात आग सेकने के दौरान हुए हादसे में दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को तत्काल छोटेडोंगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार छोटेडोंगर गढ़पारा निवासी युदिष्ठिर पात्र पिता मेघनाथ और केवट उसेड़ी पिता सुखराम रात लगभग 10 बजे बाइक से नारायणपुर से छोटेडोंगर लौट रहे थे।

रास्ते में ठंड से बचने के लिए उन्होंने झारा घाटी के पास आग जलाई और उसे सेकने लगे। इस दौरान उनके पास रखे पेट्रोल से भरे जरकिन में आग लग गई, जिससे लपटें अचानक तेज हो गईं और दोनों आग की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को निजी वाहन से स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया।

CG News: डॉ. समर्थ पारख ने बताया कि युदिष्ठिर पात्र करीब 45 प्रतिशत तक झुलस गया है, जबकि दूसरे युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज छोटेडोंगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है, और उनकी स्थिति पर चिकित्सक निगरानी रखे हुए हैं।