उन्होंने मोबाइल से दूरी, नियमित दिनचर्या, चित्रों और लिखने के अभ्यास जैसे उपायों से स्मरण शक्ति बढ़ाने की सलाह दी। साथ ही अपनी यात्रा साझा करते हुए बताया कि कड़ी मेहनत, निरंतरता और आत्मविश्वास से कोई भी ऊँचाई तक पहुँच सकता है। उन्होंने संस्थान की व्यवस्थाओं की सराहना की और जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो से पुस्तकालय, कंप्यूटर, शिक्षक संख्या व चयन प्रक्रिया की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए।