भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान आईआईटी भिलाई से छात्र कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, डाटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकयुनिकेशन इंजीनियरिंग, मटेरियल साइंस इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मैकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई कर सकते हैं। भिलाई आईआईटी का भव्य कैंपस, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं और अनुभवी शिक्षक अपने विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से तराशने के लिए तैयार हैं।