ताबीर हुसैन. ऑल इंडिया रैंक 259 हासिल करने वाले हर्ष भगत कबीर नगर के निवासी हैं। (JEE Advanced 2025 Result) वे कहते हैं, मैं सुबह सो रहा था, उसी दौरान रिजल्ट आ गया। जब देखा कि मुझे 259वीं रैंक मिली है। हर्ष की मेंस में एआईआर 1130 आई थी। वे कहते हैं, मेंस के बाद मैं थोड़ा हिट हो गया था, लेकिन खुद को वापस उठाया और तैयारी बढ़ा दी। मैंने शुरू से ही आईआईटी को लक्ष्य बनाया था और मेंस को सिर्फ एक पड़ाव माना। हर्ष के पिता राकेश भगत एक कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं और मां सुमन भगत गृहिणी हैं।