
तलाकशुदा महिला का 2 साल तक करता रहा बलात्कार, लिफ्ट देने के बहाने हुई थी मुलाकात
सरगुजा । प्रदेश में बढ़ रहे अपराध एक चिंता का विषय बना हुआ है। छत्तीसगढ़ से एक घटना सामने आ रही है जहा एक शादीशुदा युवक ने तलाकशुदा महिला को शादी का झासा देकर दो साल तक रेप किया। पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
घटना सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र की है। दो वर्ष पूर्व दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम नवानगर निवासी बलिचरण यादव पिता रघुवर यादव 27 वर्ष बाइक से दरिमा जा रहा था। इसी दौरान दरिमा निवासी एक 26 वर्षीय तलाकशुदा महिला ने युवक से लिफ्ट मांगा। युवक ने उसे दरिमा तक बाइक में बैठा कर लिफ्ट दे दिया।
इसी बीच दोनों की बातचीत शुरु हो गई और दोनों ने एक-दूसरे को अपना मोबाइल नंबर दे दिया। दोनों की मोबाइल के माध्यम से आए दिन बात होने लगी।इसका फायदा उठा कर युवक ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद जब भी मौका मिलता आरोपी युवक शादी करने का हवाला देकर महिला से बलात्कार (Chhattisgarh rape Case) किया करता।
महिला का आरोप है कि आरोपी उसके साथ 2 वर्षों तक बलात्कार करता रहा। वहीं जब पीड़िता आरोपी से शादी करने का दबाव बनाने लगी तो उसने अपनी पत्नी का हवाला देकर शादी करने से मना कर दिया। इस बात से नाराज हो कर पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस से की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 376ए, 506, 323 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Click & Read More Chhattisgarh Crime News.
Updated on:
18 Aug 2019, 4:53 PM IST
Published on:
18 Aug 2019, 4:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.