27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सनकी: मर्डर के बाद शव ले गया घर, डेड बॉडी के साथ बिताई पूरी रात, फिर जो हुआ…

19 साल का लड़का नशे में हो गया इतना मदहोश कि पड़ोसी में रहने वाले 45 वर्ष आदमी को गुस्से में आकर जान से मारा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 17 Aug 2019, 5:33 PM IST

murder

सनकी: मर्डर के बाद शव ले गया घर, डेड बॉडी के साथ बिताई पूरी रात, फिर जो हुआ...

रायगढ़। आज का युवा वर्ग नशें का आदी होता जा रहा है। पूर्ण रूप से वह नशें की गिरप्त में आ चुका है। एक दिल दहलाने वाली घटना रायगढ़ के नजदीक से आई है जिसे जानकार आप भी हैरान हो जाएंगे। घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने शराब के नशे में अपने पड़ोसी की इतनी पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई।

किसी को नहीं लगना पड़ेगा लाइन में, सुबह 10 से 4 बजे तक खुले रहेंगे बैंक, नया टाइम - टेबल होगा लागू

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुडुमकेला के मांझीपारा में रहने वाले महेत्तर मांझी और तेजराम मांझी का घर आसपास है। 14 अगस्त की दोपहर तेजराम मांझी का लड़का अरज मांझी (19) और महेत्तर मांझी (45) के बीच शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और अरज मांझी तैश में आकर हाथ-मुक्का से महेत्तर की जमकर पिटाई कर दी।

नाबालिग एक साल से बना रही थी शारीरिक संबंध, अचानक बिगड़ी तबियत, जांच रिपोर्ट सामने आई तो...

वहीं उसे मारते-मारते गांव के रामकुमार के घर के सामने बनी सीमेंट की नाली में जोरदार धक्का देकर गिरा दिया। सिर के बल नाली में गिरने से महेत्तर को गंभीर रूप से चोट आई थी, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद अरज मांझी महेत्तर को घसीटते हुए उसके घर ले जाकर उसे खाट में सुला दिया। इसके कुछ देर बाद महेत्तर की मौत हो गई। बाद में आरोपी को पता चला कि आहत की मौत हो चुकी है तो वह उसी समय गांव से फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। वहीं उसकी पतासाजी की जा रही है।

Read More Chhattisgarh Crime News.