यह प्रस्ताव राज्य स्तरीय परामर्शदात्री समिति को भेजा जाएगा, जिसकी स्वीकृति के उपरांत यह समय एक अक्टूबर से जिले के सभी बैंकों के लिए लागू होगा। कलेक्टर ने कहा कि 10 रूपये के सिक्कों को बैंकों मे स्वीकार किया जाए। कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने शुक्रवार को बैंकों के जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में उक्त फैसला लिया है ।