23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Narayanpur / Yellow Alert : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में फिर होगी आफत वाली बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतवानी

Yellow Alert : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में फिर होगी आफत वाली बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतवानी

Weather Forcast for Yellow Alert : छत्तीसगढ़ में फिलहाल कोई सिस्टम नहीं बन रहा है लेकिन पड़ोसी राज्यों के सिस्टम के कारण उनसे सटे जिलों में भारी बारिश के आसार है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नारायणपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 19 Aug 2019, 6:29 PM IST

Weather Forcast for Yellow Alert

Yellow Alert : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में फिर होगी आफत वाली बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतवानी

जगदलपुर. Weather Forcast for Yellow Alert : प्रदेश में लगातार बारिश के बाद मौसम सामान्य बना हुआ है. पिछले दो दिनों से प्रदेशवासियों को उमस का सामना करना पड़ा है । वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है ।मौसम विभाग ने सरगुजा, जशपुर, कोरिया और सूरजपुर के साथ बस्तर के दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

खाकी हुई शर्मशार : जिनके हवाले दरख्तों की हिफाजत थी, वही जंगल के सौदागर निकले

आपको बता दें की छत्तीसगढ़ में फिलहाल कोई सिस्टम नहीं बन रहा है लेकिन पड़ोसी राज्यों के सिस्टम के कारण उनसे सटे जिलों में भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग (meteorological department ) ने उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

CRPF के जवानो ने पेश की मावता की मिसाल

मौसम विभाग के अनुसार गंगेटिक पश्चिम बंगाल के मध्य भागों और झारखंड से सटे निम्न दबाव का क्षेत्र जुड़े चक्रवाती घेरे के साथ, दक्षिण की ओर झुका हुआ है। वहीं मानसून द्रोणिका निम्न दबाव के केंद्र अमृृतसर से होकर उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में पंजाब, फतेहगढ़, गोरखपुर, गया कम दबाव के केंद्र से गुजर रही है। इसकी वजह से छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है।

सावधान : अब आपके खाते में सेंध लगाने के लिए हैकर्स को ना ATM कार्ड का नंबर चाहिए ना OTP

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अभी भी 14 जिलों में सामान्य से कम बारिश है। दो जिलों में औसत से अधिक बारिश हुई। चार जिलों में अधिक और 7 जिलों में सामान्य वर्षा है, सरगुजा जिले में अभी भी औसत से अधिक ही बारिश हुई है।