30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छोटी सी चूक और 12 फीट के अजगर ने जकड़ी गर्दन, इटारसी में बाल-बाल बचा सर्प मित्र

12 Feet Python Attack on Snake Rescuer: रेस्क्यू के दौरान अजगर ने सर्प मित्र पर किया अटैक, अजगर सर्प मित्र की गर्दन और हाथों में लिपट गया और कसकर जकड़ लिया, साथियों ने अजगर की पकड़ से सुरक्षित बचाया।
2 min read
Google source verification
narmadapuram

12 feet python attacks snake rescuer during rescue, सर्प मित्र की गर्दन में लिपटा अजगर (Source- Patrika)

Itarsi 12 Feet Python Attack on Snake Rescuer: किसी भी सांप का रेस्क्यू करते वक्त पूरी तरह से सावधानी बरतनी पड़ती है क्योंकि एक छोटी सी गलती जानलेवा हो सकती है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के तवानगर से सामने आया है। यहां एक 12 फीट लंबे अजगर के रेस्क्यू के दौरान अजगर ने सर्प मित्र पर ही अटैक कर दिया और उसे अपनी जकड़ में ले लिया। गनीमत रही कि सर्प मित्र के साथ मौजूद साथियों ने तुरंत अजगर की मजबूत पकड़ को ढीला किया और सर्प मित्र को अजगर की पकड़ से छुड़ा लिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्नेक कैचर पर अजगर ने किया अटैक

नर्मदापुरम जिले के तवा नगर में स्थित मेमन होटल के पास एक विशाल अजगर दिखाई देने के बाद लोगों ने सर्प मित्र अरबाज को सूचना दी थी। सर्प मित्र अपने साथियों नफीस खान, हर्षित झरबड़े, सोनू, अतुल और दिना मस्तकर के साथ अजगर का रेस्क्यू करने के लिए पहुंचे। जब सर्प मित्र अरबाज अजगर का रेस्क्यू कर रहे थे तभी उनकी एक छोटी सी चूक के कारण अजगर पर पकड़ ढीली हो गई और अजगर ने कुछ ही पलों में रेस्क्यू कर रहे सर्प मित्र अरबाज पर अटैक कर दिया। अजगर सर्प मित्र अरबाज की गर्दन और हाथों में लिपट गया और अरबाज को जकड़ लिया।

देखें वीडियो-

साथियों ने सर्प मित्र को बचाया

अजगर अपनी पकड़ मजबूत करता जा रहा था जिससे सर्प मित्र अरबाज को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। तभी साथियों ने किसी तरह अजगर की मजबूत पकड़ से अरबाज को मुक्त कराया। सभी ने मिलकर विशालकाय अजगर को पकड़ा और फिर मुश्किल से एक बोरी में बंद कर अपने साथ ले जाकर जंगल में सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सर्प मित्र की गर्दन से अजगर के लिपटने की घटना का मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब 3 मिनट 11 सेकंड के वीडियो में अजगर सर्प मित्र की गर्दन और हाथों में लिपटा दिख रहा है और फिर साथी सर्प मित्र को छुड़ाते और अजगर का रेस्क्यू कर उसे बोरी में बंद करते नजर आ रहे हैं। घटना बुधवार रात की बताई गई और वीडियो गुरुवार को सामने आया है।