कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले मोहन सरकार के मंत्री विजय शाह भी भाजपा के प्रशिक्षण शिविर वर्ग कार्यक्रम में शामिल हुए। लंबे समय बाद भाजपा के कार्यक्रम में देखे गए हैं। हालांकि, हमेशा मीडिया को अपने बयान देकर सुर्खियों में रहने वाले मंत्री विजय शाह इस कार्यक्रम के दौरान मीडिया से दूरी बनाते नजर आए।