8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पचमढ़ी में शुरू हुई प्रसिद्ध नागद्वारी यात्रा, श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने की विशेष तैयारियां

Nagdwari Yatra Pachmarhi : 10 दिवसीय नागद्वारी मेले का आयोजन 8 अगस्त से 17 अगस्त तक किया जा रहा है। नर्मदापुरम जिला प्रशासन ने इसे सफल बनाने के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
2 min read
Google source verification
Nagdwari Yatra Pachmarhi

Nagdwari Yatra Pachmarhi (पचमढ़ी में शुरू हुई प्रसिद्ध नागद्वारी यात्रा Photo Source- Input)

Narmadapuram News :मध्य प्रदेश के अमरनाथ कहे जाने वाले प्रसिद्ध नागद्वारी मंदिर के लिए 10 दिवसीय नागद्वारी मेले का आयोजन 8 अगस्त से 17 अगस्त तक किया जा रहा है। नर्मदापुरम जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित इस धार्मिक मेले को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

​10 दिवसीय भव्य मेला आयोजन

नागद्वारी यात्रा का औपचारिक शुभारंभ 7 अगस्त से हो चुका है, जबकि पचमढ़ी की वादियों में 8 अगस्त यानी आज से 17 अगस्त तक 10 दिनों के लिए नागद्वारी मेले का संचालन होगा। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी ड्यूटी स्थल पर तैनात किए जा चुके हैं।

​ग्रीन एवं प्लास्टिक मुक्त मेले की थीम

इस साल मेले को पूरी तरह से पर्यावरण - अनुकूल रखने का निर्णय लिया गया है। सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। श्रद्धालुओं को प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े के थैले उपलब्ध कराए जाएंगे।

​वाहनों की सघन जांच व कड़े नियम

कलेक्टर के निर्देशानुसार, मेले में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन की गहन चेकिंग की जाएगी। वाहनों में ले जाई जाने वाली प्लास्टिक की बोतलों का हिसाब रखा जाएगा ताकि पचमढ़ी के प्राकृतिक क्षेत्र में कचरा न छूटे। यह नियम श्रद्धालुओं के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों पर भी समान रूप से लागू होगा।

​स्वच्छता और कचरा प्रबंधन

मेले में स्वच्छता बनाए रखने के लिए कचरा संग्रहण और उसके वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था की गई है। ड्यूटी पर तैनात विभिन्न विभागों को अपने-अपने स्टॉल और क्षेत्रों में डस्टबिन लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कचरा इधर-उधर न फैले।

​स्वास्थ्य सुविधाएं और आपातकालीन सेवाएं

यात्रा के कठिन रास्तों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमों को लगातार सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को तुरंत प्राथमिक व आपातकालीन चिकित्सा मिल सके।

​नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

मेले की आध्यात्मिक व धार्मिक गरिमा बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार के नशीले व मादक पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। संबंधित विभागों की टीमें क्षेत्र में सतत निगरानी रखेंगी।