26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News: 29 सेकेंड के वीडियो में देखिए कैसे आकर लौट गए ‘यमराज’, आखिर का रिएक्शन गजब का है…

MP News: मौत आई लेकिन बिना छूए ही लौट गई, पिपरिया रेलवे स्टेशन पर जिसने भी ये वाक्या देखा या दांतों तले उंगलियां दबा लीं या अपनी आंखें बंद कर लीं...

2 min read
Google source verification
pipariya

MP News: कहते हैं कि मौत आती है तो बचना मुश्किल होता है लेकिन मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम के पिपरिया रेलवे स्टेशन से जो तस्वीरें सामने आई हैं वो इससे बिलकुल अलग हैं। यहां एक शख्स लगभग मौत की आगोश में आ चुका था लेकिन फिर उसने ऐसी चतुराई दिखाई की मौत आकर भी उसे छू नहीं पाई। महज 29 सेकेंड के इस वाक्ये ने हर किसी को हैरान कर दिया है। हम आपको पूरी घटना का वीडियो दिखाकर रहे हैं वीडियो को अंत तक जरुर देखें क्योंकि आखिर में मौत को मात देने वाले इस शख्स का रिएक्शन गजब का है।
देखें वीडियो-

'यमराज' आए पर देखकर वापस लौट गए

मौत को छूकर टक से वापस आ जाने वाला ये मामला पिपरिया रेलवे स्टेशन का है जहां प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। ट्रेन खड़ी थी तो एक युवक मालगाड़ी के नीचे से निकल रहा था। इतने में ही मालगाड़ी चलने लगी। मौत लगभग आ चुकी थी लेकिन तभी युवक ने सूझबूझ दिखाई और पटरियों के बीच पेट के बल उलटा लेट गया। फिर क्या था जो 'यमराज' उसे लेने रेलवे प्लेटफॉर्म तक पहुंच चुके थे उन्हें खाली हाथ ही वापस लौटकर जाना पड़ा।
यह भी पढ़ें- Honey trap: एमपी के बड़े मंत्री के पूर्व OSD हनीट्रैप में फंसे, 2 करोड़ की हो रही डिमांड

लोगों ने बंद कर ली आंखें..

जो लोग युवक को ट्रेन के नीचे से गुजरते देख रहे थे ट्रेन के चलते ही उनने अपनी आंखें बंद कर लीं। जो मजबूत दिलवाले थे वो भी अपनी उंगलियां आंखों तले दबाकर देख रहे थे कि अब युवक का बचना मुश्किल है। इसी दौरान किसी शख्स ने ये पूरा वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है।यह भी पढ़ें- पिता की चिता को आग देकर लौटे सात साल के बेटे को नागिन ने 3 बार डसा, मौत