31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री जनसेवा कार्यक्रम में गई थी महिला, फिर हुआ ऐसा परिजनों के उड़े होश

शव रेवा बनखेड़ी सड़क किनारे मिला, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
less than 1 minute read
Google source verification
मुख्यमंत्री जनसेवा कार्यक्रम में गई थी महिला, फिर हुआ ऐसा परिजनों के उड़े होश

मुख्यमंत्री जनसेवा कार्यक्रम में गई थी महिला, फिर हुआ ऐसा परिजनों के उड़े होश

सोहागपुर/ग्राम सियारखेड़ा थाना सोहागपुर निवासी एक महिला का शव शनिवार सुबह रेवा बनखेड़ी रोड किनारे मिला है। पुलिस के अनुसार महिला शुक्रवार को मुख्यमंत्री जनसेवा लाभ वितरण कार्यक्रम में शामिल होने सोहागपुर आई थी। पुलिस थाना सोहागपुर के अनुसार शशिबाई पत्नी रामेश्वर बरखड़े (40) निवासी ग्राम सियारखेड़ा है। शनिवार सुबह ग्राम गूजरखापा के कोटवार ने महिला का शव होने की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल देखा तथा आसपास जांच करने के बाद शव सोहागपुर अस्पताल पहुंचाया। इस बीच परिचितों के माध्यम से खबर ग्राम सियारखेड़ा पहुंची तो परिजनों ने सोहागपुर पहुंचकर शिनाख्ती की है। परिजनों ने बताया महिला सोहागपुर के कार्यक्रम में शामिल होने शुक्रवार को आई थी लेकिन वह घर नहीं पहुंची। महिला का पति रात में खेत पर था।

सिर पर मिले चोट के निशान
इधर, शव का सोहागपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम हो गया है। पुलिस उप निरीक्षक मेघा उदेनिया ने बताया कि महिला के सिर पर चोट का निशान है तथा मुंह से खून भी आ रहा था। उन्होंने कहा प्रथम दृष्टया कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर विवेचना प्रारंभ कर दी है। पोस्टमार्टम करने वाली टीम के चिकित्सक ने बताया महिला के सिर पर बांई ओर चोट का निशान है सिर में अंदरूनी रूप से हेवी ब्लीडिंग पाई गई है।
एसओ 03- मौके पर जांच करती पुलिस।