2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवती को गोली मारने के बाद अपनी कनपटी पर दागी गोली गंभीर हालत में मेडिकल में भर्ती

निजी बैंक में कार्यरत युवती को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली थी

2 min read
Google source verification
निजी बैंक में कार्यरत युवती को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली थी

crime

नरसिंहपुर। निजी बैंक में कार्यरत युवती को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली थी उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज जबलपुर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है। दूसरी ओर युवती का इलाज भी जबलपुर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। बताया गया है कि दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते थे।

आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत २७ वर्षीय गरिमा चौधरी को मंगलवार रात करीब ९ बजे आरोपी लोकेश अग्रवाल उम्र ३२ वर्ष ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय के पास कट्टे से गोली मार दी थी। उसे तुरंत ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटनास्थल जिला अस्पताल के नजदीक होने से उसे तुरंत प्राथमिक उपचार मिल गया था। जिसके बाद उसे जबलपुर रेफर किया गया था। यहां जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गरिमा ने पुलिस को बताया था कि लोकेश ने उस पर गोली चलाई थी। पुलिस ने उसके मोबाइल से लोकेश का मोबाइल नंबर तुरंत सर्विलांस पर डालकर उसकी लोकेशन ट्रेस की तो वह दादा महाराज एरिया के पास मिली। जिस पर पुलिस उसकी तलाश में रवाना की गई। इसी बीच दादा महाराज मंदिर के पास वह घायल अवस्था में तड़पता हुआ मिला। उसकी मोटर साइकिल हाइवे से नीचे डली थी और वह खून से लथपथ अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा था। उसे तुरंत ही इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज जबलपुर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस के बताए अनुसार लोकेश ने गरिमा को गोली मारने के बाद दादा महाराज मंदिर के पास आत्महत्या के इरादे से खुद को भी गोली मार ली थी। उसने अपनी कनपटी पर कट्टे से फायर किया जिसके बाद वह गिर पड़ा। उसके कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कट्टा और कारतूस बरामद किए हैं। बताया गया है कि उसके पास ५ कारतूस थे। जिसमें से दो का उपयोग गरिमा और खुद पर गोली चलाने में किया जबकि तीसरा कारतूस कट्टे में फंसा था और दो उसके पास बचे हुए थे। पुलिस ने लोकेश के खिलाफ धारा ३०७ का प्रकरण दर्ज किया है। लोकेश अग्रवाल रानीताल गेट नंबर १ निवासी सुनील का पुत्र है जबकि गरिमा रतननगर गणेश मंदिर निवासी संजय चौधरी की बेटी है। पुलिस के बताए अनुसार दोनों एक दूसरे को काफी पहले से जानते थे।

वर्जन
आरोपी युवक के खिलाफ धारा ३०७ के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उसका जबलपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है जबकि युवती का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक लोकेश ने गरिमा को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली थी।
अभिषेक राजन,एडी.एसपी

बड़ी खबरें

View All

नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग