24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भरने लगे जलावर्धन योजना के गड्ढे

धीमी गति से कुछ जगह ही हुआ काम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नरसिंहपुर

•

image

Ajay Khare

•

Updated: 8 Aug 2018, 5:00 PM IST

Filling of pitchers

Filling of pitchers

गाडरवारा। करोड़ों रुपए की मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के तहत ककरा घाट से नर्मदा का पानी शहर में लाकर पाइप लाइनों के जरिए प्रदाय करने का काम बीते लगभग डेढ़, दो साल से लगातार जारी है। जिसमें पाइप लाइन बिछाने के नाम पर पूरे शहर में सीमेंट की सड़कों को वाइब्रेटर मशीन के माध्यम से बुरी तरह खोद दिया गया है। शहर भर में मुख्य सड़कों से लेकर गली.मोहल्लों की सड़कें भी एकओर से खुदी पड़ी हैं। जिससे लोगों को आए दिन परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। वर्तमान में पानी बरसने पर पाइप लाइन के नालीनुमा गड्ढों में वाहनों के पहिए पडऩे पर धंस जाते हैं। साथ ही दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बना रहता है। लोगों के बताए अनुसार पहले सड़कें खोदे जाने के दौरान काम कर रहे लोगों ने वार्डवासियों को आश्वासन दिया था कि लाइन बिछाने के बाद सड़क की दोबारा सीमेंट से फिलिंग की जाएगी। लेकिन एक साल से अधिक समय गुजरने के बावजूद अब जाकर कुछ जगह पाइपलाइन के गड्ढों को सीमेंट से भरकर समतल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसके अंतर्गत नगर के सड़क मार्ग किनारे गड्ढों में भरी मिट्टी हटाकर उसमेें सीमेंट से फिलिंग कार्य आरंभ कराया गया है। इसके तहत बीते दिवस पानी की टंकी के पास मजदूरों के माध्यम से गड्ढों की मिट्टी हटाकर आठ इंच मोटी सीसी फीलिंग कार्य शुरू किया गया है। इसमें ठेकेदार की टीम ट्रैक्टर ट्राली में रेत, गिट्टी, सीमेंट रखकर साथ ही मिक्सर मशीन से सीमेंटीकरण का मसाला बनाकर फिलिंग कराई जा रही है। लेकिन लोगों का आरोप है कि यह काम भी गलत समय पर आरंभ कराया गया है। क्योंकि अभी बरसात का समय चल रहा है, ऐसे में सीमेंट से गड्ढों के सुधारीकरण के बाद किसी वाहन का पहिया पडऩे पर मिट्टी सीमेंट धंसकने से किए कराए पर पानी फिर सकता है। साथ ही यह कार्य बेहद धीमी गति से कुछ ही क्षेत्र में चल रहा है। जबकि अधिकतर क्षेत्र अब भी खोदी गई नालियों से बुरी तरह त्रस्त है। लोगों ने अपेक्षा जताई है कि पूरे नगर में सभी जगह गुणवत्ता पूर्वक सड़कों को सीमेंट से फिलिंग कर समतल किया जाए, जिससे सड़कों की दशा सुधर कर लोगों की परेशानी दूर हो।