अंदर की बात
सूत्रों की मानें तो इस बार जिले के ४ विधानसभा सीटों पर चेहरे बदल सकते हैं। नए चेहरों के रूप में जिन नामों की चर्चा है उनमें नरसिंहपुर सीट से पूर्व जिला महामंत्री पंडित नीरज महाराज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप पटेल, गोटेगांव विधानसभा सीट से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र नागेश, पूर्व विधायक हाकम सिंह चढ़ार, तेंदूखेड़ा सीट से सांसद राव उदय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक भैयाराम पटेल, गाडरवारा विधानसभा से जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र फौजदार और जिला पंचायत के वर्तमान अध्यक्ष संदीप पटेल, गौतम पटेल शामिल हैं।
---------
वर्जन
जिले भर से आए करीब १३६ कार्यकर्ताओं ने बंद लिफाफों में चारों विधानसभा प्रत्याशियों के नाम पर्यवेक्षक हेमंत खंडेलवाल और संपतिया उइके की मौजूदगी में पार्टी को सौंपे। लिफाफे प्रदेश कार्यालय को भेजे जा रहे हैं।
अभिलाष मिश्रा, जिलाध्यक्ष भाजपा