24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समस्याओं के साये में सब्जी बाजार

नगरपालिका के पास अव्यवस्था के बीच लग रहा बाजार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नरसिंहपुर

•

image

Ajay Khare

•

Updated: 12 Nov 2018, 6:22 PM IST

sabzi bazar

sabzi bazar

गाडरवारा। नगर पालिका के ठीक पास में बीते अनेक सालों से एक सब्जी बाजार लग रहा है। जिसमें लगने वाली दुकानों से नपा द्वारा बैठकी शुल्क वसूला जाता है। लेकिन बाजार में व्यवस्थाओं के नाम पर न तो दुकानदारों को बैठने के लिए कोई चबूतरे बनाए गए हैं। न ही उन्हे कि सी प्रकार के छायादार शेड उपलब्ध कराए हैं। यहां तक कि बाजार की सड़क कच्ची है जिसमें बोल्डर डालने से ऊबड़ खाबड़ बनी हुई है। वहीं बाजार में चारों ओर से खुला होने से अनेक आवारा मवेशी विचरण करते रहते हैं। दुकानदार भगवान भरोसे स्वयं की व्यवस्थाओं के सहारे दुकानें लगाते हैं। बरसात के दिनों में पूरे बाजार में जमकर कीचड़ मची रहती है। जिससे ग्राहकों को सब्जी खरीदने आने में कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। अचानक बरसात होने पर दुकानदार दुकानें उठाकर पास की दुकानों में शरण लेने मजबूर होते हैं अथवा भीगते रहते हैं। इस रोजाना लगने वाले सब्जी बाजार में नगर के प्रमुख बाजार में लगने वाले सब्जी बाजार से अधिक दुकानें लगती हैं। जिसमें नगर के अलावा आसपास के ग्रामों के लोग भी जरूरत की सब्जियां खरीदकर ले जाते हैं। नगर के लगभग बीचों बीच होने से यह बाजार बेहद लोकप्रिय हो चुका है। जहां नगर के सभी क्षेत्र के लोग सुगमता से आ सकते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी नपा द्वारा सब्जी बाजार के विकास से मुंह मोड़े हुए है। जबकि लोगों का कहना है कि नपा यदि चाहे तो शेड एवं चबूतरे बनाकर बाजार में सब्जी विक्रेताओं को किराए पर दुकानें दे सकती है। वहीं मंगल भवन के पास टाउन स्कूल के पीछे भवन बनाकर गोदाम प्रदान किया जा सकता है। इससे जहां बाजार व्यवस्थित होगा, सौंदर्यकरण बढ़ेगा। शासकीय भूमि अतिक्रमण के चंगुल में जाने से बचेगी। वहीं नपा की निश्चित मासिक आय में भी इजाफा होगा।