30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदेश मंत्री जयशंकर ने मुंबई आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, कहा- ’26/11 का मुख्य साजिशकर्ता अभी भी सुरक्षित’

मुंबई में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की काउंटर टेररिज्म कमेटी की विशेष बैठक से पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ताज होटल में एक स्मारक पर 26/11 के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद बैठक में विदेश मंत्री ने कहा कि 26/11 का मुख्य साजिशकर्ता अभी भी सुरक्षित है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 28 Oct 2022, 2:08 PM IST

26-11-conspirators-protected-external-affairs-minister-jaishankar-pays-tribute-to-victims-of-mumbai-terror-attack.jpg

'26/11 conspirators protected', External Affairs Minister Jaishankar pays tribute to victims of Mumbai terror attack

आतंक का आसली चेहरा देख चुके मुंबई के ताज होटल में आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद विरोधी समिति की बैठक हुई। काउंटर टेररिज्म कमेटी की विशेष बैठक के लिए मुंबई के ताज होटल को चुनना भारत के लिए कई मायनों में अहम है क्योंकि 14 साल पहले यह जगह आतंकी हमला झेल चुकी है। इस बैठक के पहले सुरक्षा परिषद के सभी देशों के राजदूतों ने 26/11 आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बैठक में विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर जमके घेरा।

इसकी अगली बैठक देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होगी, जिसमें आतंकवाद रोकथाम के लिए सभी देशों की ओर से अपनी बातों को रखा जाएगा। वहीं आज पहले दिन की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आतंकवाद के रोकथाम के लिए कई सुझाव दिए।

आतंकवाद के फाइनेंसिंग को प्रभावी ढंग से रोकना होगा: एस जयशंकर
विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद का मुकाबला करने का एक प्रमुख पहलू आतंकवाद के फाइनेंसिंग को प्रभावी ढंग से रोकना है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आज आतंकवाद विरोधी समिति स्थानीय व क्षेत्रीय संदर्भ में आतंकवाद के फाइनेंसिंग का मुकाबला करने पर विशेषज्ञों से भी चर्चा करेगी। इसके अलावा विदेश मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा व मानवता के लिए आतंकवाद एक गंभीर खतरा है।

दशकों से सीमा पार आतंकवाद से लड़ रहा भारत
विदेश मंत्री ने कहा कि हमने 26/11 हमले के मास्टरमाइंड और अपराधियों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया है। इस जगह पर UNSC की आतंकवाद-रोधी समिति का एक साथ आना विशेष व महत्वपूर्ण है। आतंकवाद ने दुनिया के कई क्षेत्रों को त्रस्त कर दिया है। भारत दूसरे देशों की तुलना में इसको अधिक समझता है। दशकों से सीमा पार आतंकवाद से लड़ने की हमारी प्रतिबद्धता कमजोर नहीं हुई है और न ही कभी होगी।

आतंकवादी हमले मानवता को भयभीत करने वाली बर्बरता
एस जयशंकर ने कहा कि आतंकवादी हमले "मानवता को भयभीत करने वाली बर्बरता" को दर्शाते हैं, जिसको रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र के सभी देशों को आतंकवाद को रोकने के लिए सामूहिक रूप से तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 26/11 मुंबई हमलों के दोषियों को लाने का काम अधूरा है वहीं मुख्य साजिशकर्ता अभी भी सुरक्षित है।

हम कभी हार नहीं मानेंगे: एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट करते हुए कहा कि "संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद मुंबई के होटल ताजमहल पैलेस में 26/11 स्मारक पर एकत्रित हुई। यह आतंकवाद का मुकाबला करने पर एक मजबूत संदेश देता है। हम मास्टरमाइंड और साजिशकर्ताओं की जवाबदेही तय करेंगे। हम कभी हार नहीं मानेंगे।"