30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों के खिलाफ सेना का अभियान जारी, श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर

सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों की पहचान टीआरएफ कमांडर मेहरान यासीन शल्ला (श्रीनगर निवासी), मंजूर अहमद मीर (पुलवामा) और अराफात अहमद शेख (पुलवामा) के रूप में हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 24 Nov 2021, 11:11 PM IST

3 terrorists killed by security forces in srinagar jammu kashmir

3 terrorists killed by security forces in srinagar jammu kashmir

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ दिनों से भारतीय सेना आतंकियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इस दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं, जिसमें कई आतंकियों को ढेर किया गया है। आज भी सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया है। बताया गया कि इस मुठभेड को सुरक्षाबल और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया।

पुलिस और सेना ने चलाया संयुक्त अभियान
जम्मू और कश्मीर पुलिस ने इस मुठभेड़ के संबंध में जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि ये मुठभेड़ श्रीनगर के रामबाग इलाके में हुई है, जिसमें तीन आतंकियों के मारे जाने का दावा राज्य पुलिस की ओर से किया गया है। राज्य की पुलिस को आज दोपहर रामबाग इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर तलाशी अभियान शुरू किया।

आतंकियों की हुई पहचान
बताया गया कि जैसी ही टीम आतंकियों के करीब पहुंचे तो आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबलों की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें 3 आतंकी मारे गए हैं। मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान टीआरएफ कमांडर मेहरान यासीन शल्ला (श्रीनगर निवासी), मंजूर अहमद मीर (पुलवामा) और अराफात अहमद शेख (पुलवामा) के रूप में हुई है।

बता दें कि बीते हफ्ते भी जम्मू कश्मीर के कुलगाम में दो बड़ी मुठभेड़ हुई थीं, जिनमें सुरक्षाबलों ने 5 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया था। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार के मुताबिक कुलगाम जिले के पोंबई और गोपालपोरा गांवों में ये एनकाउंटर हुए, जिसमें 5 आतंकवादी को ढेर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: महबूबा मुफ्ती ने फिर उठाई कश्मीर में 370 बहाल करने की मांग, कहा- हम गोड़से की भारत में नहीं रह सकते

गौरतलब है कि करीब महीने भर पहले जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले काफी बढ़ गए थे। आतंकी आए दिन आम नागरिकों को निशाना बना रहे थे। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह कश्मीर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान कश्मीर में एक हाई लेवल मीटिंग हुई। मीटिंग में गृह सचिव, जम्मू कश्मीर के DGP, NIA/ CRPF के डीजी, BSF बीके डीजी सहित IB और गृह मंत्रालय के अधिकारी शामिल थे। इस बैठक में आतंकियों पर नकेल कसने का प्लान तैयार किया गया।