
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को ब्लैकमेल करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है| अजय मिश्रा टेनी का बेटा आशीष मिश्रा ही लखीमपुर खीरी कांड का मुख्य आरोपी है| जिस पर किसानों को गाड़ी से कुचलने का आरोप लगा है| दिल्ली पुलिस के मुताबिक टेनी के स्टाफ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोग फोन करके उनसे रंगदारी मांग रहे हैं। जिसके बाद दिल्ली में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में चार आरोपियों को दिल्ली और एक को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।
अजय मिश्रा टेनी का बेटा आशीष मिश्रा अभी जेल में ही बंद है। विपक्षी दल लगातार नैतिकता के आधार पर उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से टेनी को राहत मिली थी। जब उनकी और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के ऊपर एफआईआर दर्ज करने की याचिका को खारिज की गई थी। याचिका बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव ने दायर की थी। उन्होंने कहा था कि टेनी और केशव प्रसाद ने लखीमपुर खीरी कांड से 4 दिन पहले किसानों को परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। उनके मुताबिक यह पूरा कांड सोची समझी साजिश थी। ऐसे में दोनों पर केस दर्ज किया जाए।
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्षी दलों ने लखीमपुर खीरी कांड को जमकर उठाया था। साथ ही रोज लोकसभा और राज्यसभा में अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर बबाल काट रहे थे। जबकि सरकार के सूत्रों ने साफ किया है कि अभी पार्टी और पीएम दोनों उनके इस्तीफे के पक्ष में नहीं है।
Updated on:
24 Dec 2021, 3:32 PM IST
Published on:
24 Dec 2021, 3:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.