29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के बाहर युवती और युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, अस्पताल में भर्ती

सुप्रीम कोर्ट के बाहर एक युवती और युवक ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 16 Aug 2021, 1:42 PM IST

सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह का प्रयास

सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह का प्रयास

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के बाहर एक युवती और युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक दोनों सुप्रीम कोर्ट के गेट नंबर 2 डी से अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पर्याप्त आईडी न होने की वजह से गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद दोनों ने गेट के बाहर ही खुद को आग लगा ली। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिस की मदद से आनन-फानन में दोनों को पुलिस वैन से अस्पताल पहुंचाया गया।

बोतल में मिला ज्वलनशील पदार्थ

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मौके से एक बोतल बरामद की है। आशंका है कि बोतल में ही ज्वलनशील चीज साथ लेकर दोनों आए थे और खुद को उसी से आग लगा ली। राम मनोहर लोहिया अस्पताल दोनों को गंभीर हालत में नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

युवती की हालत गंभीर

डॉक्टरों का कहना है कि युवती 85 फीसद और युवक को 65 फीसदी तक जल गया है। ऐसे में युवती के बच पाने की संभावना कम है। जानकारी के मुताबिक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। वहीं आरोपित ने भी युवती के स्वजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। न्याय न मिलने से परेशान होकर युवती ने यह कदम उठाया है।

यूपी की रहने वाली है युवती

जानकारी के मुताबिक युवती की उम्र 24 साल है। वह बलिया (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली है। युवती के साथ बलिया में ही सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। वहां की अदालतों में उसे न्याय नहीं मिला। फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा था, सोमवार को मामले की सुनवाई होनी थी। इससे पहले युवती ने अचानक अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगा ली। युवती के साथ आत्मदाह का प्रयास करने वाला युवक (26 साल) बनारस का रहने वाला है।