9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘BJP को अब नहीं मिलेगा पूर्ण बहुमत, इसलिए पार्टियां तोड़कर संविधान बदलने की कोशिश’, आप नेता सौरभ भारद्वाज ने लगाए गंभीर आरोप

TMC में बगावत और सांसदों के NDA में जाने की अटकलों के बीच AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने BJP पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को अब अपने दम पर बहुमत मिलने की उम्मीद नहीं है, इसलिए वह अन्य दलों के सांसदों को तोड़ने की कोशिश कर रही है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jun 09, 2026

saurabh bhardwaj aap leader

Saurabh Bhardwaj: सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप(फोटो-ANI)

AAM Aadmi Party On BJP: तृणमूल कांग्रेस में बगावत और सांसदों के NDA को समर्थन देने की अटकलों के बीच आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। दिल्ली आम आदमी पार्टी अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर करारा हमला बोला है। भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि बीजेपी को अब यह एहसास हो गया है कि वह अपने दम पर लोकसभा में पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर सकती, इसलिए वह दूसरे दलों के सांसदों को तोड़कर अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता ने बीजेपी को स्पष्ट संदेश दिया था कि हम आप पर भरोसा नहीं कर सकते इसलिए पार्टी पूर्ण बहुमत से दूर रह गई थी। उनके मुताबिक, मतदाताओं ने जानबूझकर ऐसा जनादेश दिया ताकि किसी एक दल को अत्यधिक शक्ति न मिले।

TMC संकट को लेकर BJP पर निशाना


सौरभ भारद्वाज का यह बयान ऐसे समय आया है जब टीएमसी में टूट की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ सांसदों द्वारा NDA को समर्थन देने की चर्चा के बीच विपक्षी दल बीजेपी पर राजनीतिक दबाव बनाने का आरोप लगा रहे हैं। आप नेता ने कहा कि बीजेपी अब संसदीय संख्या बढ़ाने के लिए विभिन्न राजनीतिक तरीकों का सहारा ले रही है। उन्होंने दावा किया कि यही वजह है कि दूसरे दलों के सांसदों को अपने पाले में लाने की कोशिशें तेज हुई हैं। भारद्वाज ने कहा कि देश की जनता नहीं चाहती थी कि BJP को पूर्ण बहुमत मिले। उनके अनुसार, लोगों के मन में यह आशंका थी कि यदि पार्टी को बहुत बड़ा बहुमत मिला तो वह संविधान में बदलाव की दिशा में कदम उठा सकती है। अपने बयान में सौरभ भारद्वाज ने महाराष्ट्र की राजनीति का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी पहले भी सहयोगी और विपक्षी दलों में टूट की राजनीति कर चुकी है।

टीएमसी के अंदर हो रहा बवाल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों काफी हलचल देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के भीतर असंतोष की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। नाराजगी की शुरुआत पार्षदों के स्तर से हुई थी। बाद में करीब 60 विधायकों ने पार्टी से अलग गुट बना लिया। उसके बाद अब लगभग 20 सांसदों के पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चर्चा भी तेज हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग