1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख खान और सुनील शेट्टी समझते हैं खुद को, अभिषेक बनर्जी पर भाजपा नेता सुकांत मजूमदार का तंज

TMC Vs BJP: अभिषेक बनर्जी और सुकांत मजूमदार के बीच कैमैक स्ट्रीट TMC ऑफिस विवाद को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। सुकांत ने अभिषेक और डेरेक ओ'ब्रायन को शाहरुख खान और सुनील शेट्टी कहा।
2 min read
Google source verification
abhishek banerjee sukanta majumdar

अभिषेक बनर्जी और सुकांत मजूमदार। (फोटो- ANI)

पश्चिम बंगाल में TMC के सांसद अभिषेक बनर्जी और भाजपा के केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है। कैमैक स्ट्रीट स्थित TMC ऑफिस के बिलबोर्ड विवाद और उसके बाद हुए फायर ऑडिट को लेकर अभिषेक ने BJP पर निशाना साधा। इसके जवाब में सुकांत मजूमदार ने अभिषेक और डेरेक ओब्रायन पर तंज कसते हुए कहा कि वे खुद को शाहरुख खान और सुनील शेट्टी समझते हैं।

सुकांत मजूमदार ने बताया ड्रामा

सुकांत मजूमदार ने अभिषेक पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी खो दी है और अब उनके पास करने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वे ड्रामा कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अभिषेक खुद को शाहरुख खान और डेरेक ओब्रायन खुद को सुनील शेट्टी समझते हैं। उन्होंने कहा कि जब कोर्ट उन्हें जवाबदेह ठहराएगा, तब उनके बात समझ आएगी।

फायर ऑडिट को लेकर अभिषेक का सवाल

31 अगस्त को TMC ऑफिस में फायर ऑडिट और बिल्डिंग प्लान इंस्पेक्शन किया गया। इस पर अभिषेक बनर्जी ने कहा कि TMC कार्यालयों में फायर ऑडिट के नाम पर पार्टी कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि TMC ऑफिसों पर तुरंत फायर ऑडिट किया जा रहा है, लेकिन इससे पहले की आग की बड़ी घटनाओं पर इतनी तेजी नहीं दिखाई गई। आगे उन्होंने कहा कि अगर BJP ने एक महीने पहले इतनी तेजी दिखाई होती तो मिर्जा गालिब स्ट्रीट और तारापीठ के होटलों में आग से हुई मौतों को रोका जा सकता था। साथ ही 4 मई के चुनाव नतीजों के एक महीने के भीतर अलीपुर एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग की दूसरी से नौवीं मंजिल तक आग लगी थी, लेकिन तब फायर ऑडिट की जरूरत नहीं समझी गई।

क्या है मामला?

27 अगस्त 2026 को कोलकाता नगर निगम (KMC) और पुलिस ने कैमैक स्ट्रीट स्थित अभिषेक बनर्जी के ऑफिस से TMC का अनधिकृत बिलबोर्ड हटाने की कोशिश की। इस दौरान ऑफिस के बाहर टकराव और धक्का-मुक्की हुई। अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओब्रायन समेत TMC नेता मौके पर मौजूद थे। इसके बाद 31 अगस्त को उसी बिल्डिंग में फायर ऑडिट और बिल्डिंग प्लान इंस्पेक्शन किया गया।

इस मामले में तीन FIR दर्ज की गईं। इनमें सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने, हमला करने और महिलाओं की मर्यादा भंग करने जैसे आरोप शामिल हैं। पुलिस ने अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ'ब्रायन को नोटिस भी जारी किया। अभिषेक इस मामले में कोलकाता पुलिस के सामने पेश हुए।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग